Get App

Homebound: मार्टिन स्कॉर्सेसी ने न्यूयॉर्क में होमबाउंड की स्पेशल स्क्रीनिंग को किया होस्ट, खुशी से झूम उठे ईशान खट्टर-विशाल जेठवा

Homebound: मार्टिन स्कॉर्सेसी ने न्यूयॉर्क में होमबाउंड की स्क्रीनिंग को होस्ट किया, जिसमें निर्देशक नीरज घायवान के साथ एक मजेदार चिट-चैट भी हुई।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 09, 2025 पर 1:00 PM
Homebound: मार्टिन स्कॉर्सेसी ने न्यूयॉर्क में होमबाउंड की स्पेशल स्क्रीनिंग को किया होस्ट, खुशी से झूम उठे ईशान खट्टर-विशाल जेठवा
मार्टिन स्कॉर्सेसी ने न्यूयॉर्क में होमबाउंड की स्पेशल स्क्रीनिंग को किया होस्ट

Homebound: दिग्गज फिल्म निर्माता मार्टिन स्कॉर्सेसी ने हाल ही में न्यूयॉर्क में होमबाउंड की एक विशेष स्क्रीनिंग होस्ट की, जिसके बाद फिल्म के निर्देशक नीरज घायवान के साथ बातचीत भी की गई। कान्स प्रीमियर में दिल जीतने के बाद, होमबाउंड को अब ऑस्कर के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया है।

स्क्रीनिंग से पहले, मार्टिन ने होमबाउंड की टीम के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जिसमें लीड एक्टर ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी शामिल थे, जो फिल्म में सबसे अच्छे दोस्त शोएब और चंदन की भूमिका निभा रहे हैं। नीरज घायवान द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म, बशारत पीर के 2020 के न्यूयॉर्क टाइम्स के लेख से प्रेरित है, जिसमें लॉकडाउन के दौरान दो दोस्तों की ज़िंदगी के बारे में बताया गया है। धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, स्टूडियो ने इस कार्यक्रम की फोटोज शेयर की हैं और इसे "यादगार रात" बताया। एक्टर्स और क्रू ने सिनेमा के दिग्गजों के बीच फिल्म के सफर के यादगार सफर को सेलिब्रेट किया है।

निर्देशक नीरज घायवान ने अपने करियर के "सबसे खास पलों" को एक्स पर शेयर किया और बताया कि कैसे स्कॉर्सेसे ने बातचीत से पहले उन्हें काफी सहज महसूस कराया। नीरज ने बताया, " स्कॉर्सेसे ने देखा कि मैं घबराया हुआ और काफी नर्वस था। मुझे सहज करने के लिए उन्होंने हिलसाइड स्ट्रैंगलर का एक मज़ेदार किस्सा सुनाया।" उन्होंने आगे कहा, "वह बहुत शानदार और निस्वार्थ गुरु हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें