Akshay Kumar: 'भूत बंगला' 2026 की उन फिल्मों में से है, जिसका दर्शकों को सबसे ज्यादा इंतजार है। इसकी सबसे बड़ी वजह है बॉलीवुड की 'ओजी' जोड़ी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की 16 साल बाद हो रही धमाकेदार वापसी। 'बालाजी मोशन पिक्चर्स' के बैनर तले बन रही इस फिल्म ने उन फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है, जो इस जोड़ी की आइकॉनिक कॉमेडी फिल्में देख-देखकर बड़े हुए हैं। हर कोई उस सिग्नेचर ह्यूमर और हंसी के जादू को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए बेताब है जिसने पिछली कई फिल्मों को यादगार बनाया था।
