Get App

Arijit Singh: एक शो के लिए कितने करोड़ की फीस लेते हैं अरिजीत सिंह? म्यूजिक डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Arijit Singh: बॉलीवुड के सबसे सफल सिंगर्स में से एक अरिजीत सिंह कभी म्यूजिक डायरेक्टर मोंटी शर्मा के ऑफिस में घंटों बैठा करते थे। हाल ही में मोंटी शर्मा ने एक इंटरव्यू में अरिजीत के शुरुआती करियर के किस्से शेयर किए और बताया कि अब वह एक परफॉर्मेंस के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2025 पर 5:01 PM
Arijit Singh: एक शो के लिए कितने करोड़ की फीस लेते हैं अरिजीत सिंह? म्यूजिक डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
इसके साथ ही मोंटी ने बताया की अब एक परफॉर्मेंस के लिए अरिजीत सिंह कितना चार्ज करते हैं

Arijit Singh: बॉलीवुड के सबसे सफल सिंगर में से एक अरिजीत सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से देश-दुनिया में करोड़ों लोगों का दिल जीता है। आज के समय में अरिजीत सिंह हिंदी फिल्मों के लगभग हर गाने में अपनी आवाज देते हैं। अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट्स में भी आज भारी भीड़ उमड़ती है। वहीं एक समय ऐसा भी था जब अरिजीत सिंह को कोई नहीं जानता था। अरिजीत सिंह म्यूजिक डायरेक्टर मोंटी शर्मा के ऑफिस में घंटों बैठा करते थे।

हाल ही में एक इंटरव्यू में मोंटी शर्मा ने सिंगर के शुरुआती करियर के बारे में बात ही। इसके साथ ही मोंटी ने बताया की अब एक परफॉर्मेंस के लिए अरिजीत सिंह कितना चार्ज करते हैं।

अरिजीत सिंह कितना करते हैं चार्ज

लल्लनटॉप से बातचीत में मोंटी शर्मा ने कहा किसी भी कलाकार की कीमत उसके ब्रांड से तय होती है। उन्होंने बताया, "एक समय था जब अरिजीत सिंह बिना ब्रेक लिए या खाना खाए घंटों मेरे बगल में बैठे रहते थे। आज वही अरिजीत एक परफॉर्मेंस के लिए करीब 2 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। अगर कोई उन्हें बुलाना चाहता है तो यह रकम चुकानी ही पड़ती है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें