‘दो दीवाने शहर में’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, मृणाल ठाकुर ने फिल्म को लेकर किया पोस्ट

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज नजदीक आते ही सिद्धांत चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया

अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 8:11 PM
Story continues below Advertisement
फिल्म की रिलीज़ नजदीक आते ही सिद्धांत चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया।

बॉलीवुड एक्टर मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दोनों कलाकार इन अपनी आने वाली नई फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं फिल्म की रिलीज से पहले इसकी टीम ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर काउंटडाउन शुरू कर दिया है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

फिल्म की रिलीज नजदीक आते ही सिद्धांत चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “मुझे लखनऊ चाहिए! बस 4 दिन बाकी हैं।” वहीं मृणाल ठाकुर भी इस काउंटडाउन का हिस्सा बनीं और इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो उंगलियां दिखाते हुए अपनी तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “2 दिन और बाकी हैं।” सिद्धांत और मृणाल अपने अंदाज में फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं।


Mrunal Thakur

सोशल मीडिया पर लगातार किए जा रहे अपडेट्स की वजह से फैंस फिल्म से जुड़े हुए हैं। अब जब रिलीज में कुछ ही दिन बाकी हैं, ‘दो दीवाने शहर में’ को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा और भी तेज हो गई है।

क्या है फिल्म की कहानी

ये फिल्म मुंबई में रहने वाले दो अलग सोच वाले युवाओं की कहानी दिखाती है, जिन्हें अचानक एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। अपने मन के डर और समाज की उम्मीदों के दबाव के बीच वे अपने रिश्ते को समझने की कोशिश करते हैं। उनकी यात्रा शहर की भागदौड़ से शुरू होकर पहाड़ों की शांत वादियों तक पहुंचती है, जो उनके भीतर सुकून और खुद को अपनाने की तलाश को दर्शाती है। रोमांस और भावनाओं से भरी इस कहानी का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है, जबकि इसे संजय लीला भंसाली का प्रोडक्शन सपोर्ट मिला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।