Get App

Peddi: राम चरण की 'पेड्डी' में हुई मृणाल ठाकुर की एंट्री! जाह्नवी कपूर के साथ मिलकर बड़े पर्दे पर मचाएंगी धमाल

Peddi: मृणाल ठाकुर जल्द ही राम चरण की आगामी फिल्म 'पेड्डी' में एक विशेष कैमियो और डांस नंबर करती नजर आ सकती हैं, जहां वह जाह्नवी कपूर के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित यह स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 22, 2026 पर 9:40 PM
Peddi: राम चरण की 'पेड्डी' में हुई मृणाल ठाकुर की एंट्री! जाह्नवी कपूर के साथ मिलकर बड़े पर्दे पर मचाएंगी धमाल

साउथ सिनेमा के मेगास्टार राम चरण की आने वाली फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर हर दिन नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर आ रही है जो बॉलीवुड और साउथ दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के प्रेमियों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। खबरों की मानें तो फिल्म में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की एंट्री हो गई है।

फिल्म में मृणाल ठाकुर का क्या होगा रोल?

रिपोर्ट के अनुसार, 'सीता रामम' फेम मृणाल ठाकुर इस फिल्म में एक अहम कैमियो रोल (Guest Appearance) निभाती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका एक स्पेशल डांस नंबर भी होगा, जिसमें वह फिल्म की लीड स्टारकास्ट यानी राम चरण और जाह्नवी कपूर के साथ ठुमके लगाती दिखेंगी। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अगर यह खबर सच साबित होती है, तो यह पहली बार होगा जब मृणाल, राम चरण और जाह्नवी एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

स्पोर्ट्स ड्रामा और क्राइम का तड़का

निर्देशक बुची बाबू सना के निर्देशन में बन रही 'पेड्डी' एक हाई-वोल्टेज स्पोर्ट्स ड्रामा और क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी के केंद्र में क्रिकेट है, जहां राम चरण एक खिलाड़ी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की बारीकियों पर काफी काम किया जा रहा है और यही वजह है कि इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। फिल्म में विलेन के तौर पर 'मिर्जापुर' फेम दिव्येंदु (मुन्ना भैया) के नाम की भी चर्चा है, जो इसके रोमांच को और बढ़ा देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें