Get App

Mrunal Thakur On Dhanush Dating: 'नजर लग जाती है...', डेटिंग की खबरों के बीच मृणाल ठाकुर ने दिया चौंकाने वाला रिएक्शन

Mrunal Thakur On Dhanush Dating Rumours: हाल में ही धनुष और मृणाल ठाकुर को एक साथ पार्टी में चिट चैट करते देखा। तब से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ खिचड़ी पक रही हैं। इस बीच धनुष की बहनों की वजह से और मृणाल के एक शॉकिंग बयान ने इन अफवाहों के और हवा दे दी है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 06, 2025 पर 10:36 AM
Mrunal Thakur On Dhanush Dating: 'नजर लग जाती है...', डेटिंग की खबरों के बीच मृणाल ठाकुर ने दिया चौंकाने वाला रिएक्शन

Mrunal Thakur On Dhanush Dating Rumours:सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आईं मृणाल ठाकुर और धनुष इन दिनों लाइम लाइट में छाए हुए हैं। उड़ती-उड़ती खबरें हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। दोनों के डेटिंग रूमर्स तब आग की तरह फैलने शुरू हुए जब धनुष ने 'सन ऑफ सरदार' के इवेंट में गेस्ट बनकर एंट्री ली। वहीं मृणाल की बर्थडे पार्टी में भी उन्हें स्पॉट किया गया था। तब से, फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो है। वहीं एक्टर की बहने भी मृणाल को इंस्टाग्राम पर फोलो कर रही हैं।

बता दें कि साउथ सुपरस्टार धनुष की दो बड़ी बहने हैं। एक का नाम डॉ. कार्तिका कार्तिक और दूसरी का नाम विमला गीता है। मृणाल इन दोनों को सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करती हैं, और एक्टर की बहनें भी मृणाल को फ़ॉलो कर रही हैं। ऐसे में धनुष और मृणाल की डेटिंग के रूमर्स को हवा मिल गई है। मृणाल एक्टर के परिवार के काफी करीब पहुंच गई हैं।

वहीं हाल ही में एक पोर्टल के साथ बातचीत में मृणाल ने काफी शॉकिंग बात कही हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने करियर को लेकर फैसला बहुत सावधानी से लेती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह बहुत ज्यादा जानकारी क्यों शेयर नहीं करती हैं। उन्होंने कहा, "मुझे अपने करियर में अभी भी बहुत कुछ करना बाकी हैं। लेकिन मैं उन चीजों के बारे में तभी बात करूंगी जब मैं उन्हें कर लूंगी। क्योंकि मैं उनके बारे में बात करके इसे खराब नहीं करना चाहती। मैं नजर वाली बात पर पूरा यकीन करती हूं। चीजों को वाकई में नजर लग जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें