Mumtaz: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज़ 1970 के दशक की सबसे चहेती सितारों में से एक थीं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने अंतरधार्मिक विवाह और आध्यात्मिक मान्यताओं के बारे में बात की और बताया कि उनका विश्वास धार्मिक सीमाओं से परे है। एक्ट्रेस खिलौना, दो रास्ते, आप की कसम, तेरे मेरे सपने और रोटी जैसी यादगार फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।
