Get App

Nagabandham-The Secret Treasure Review: मंदिरों के रहस्य, रायल सीन्स और रोंगटे खड़े कर देने वाली मैथोलॉजिकल एक्शन फिल्म है ‘नागबंधम’

Nagabandham-The Secret Treasure Review: यह एक्शन-एडवेंचर ड्रामा पौराणिक 'ब्रह्म कमल' की खोज और 'नागबंधम' के रहस्यों पर आधारित है। फिल्म में आपको शानदार रॉयल सीन्स देखने को मिलेंगे, साथ ही कई रहस्य उजागर होंगे।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 03, 2026 पर 4:01 PM
Nagabandham-The Secret Treasure Review: मंदिरों के रहस्य, रायल सीन्स और रोंगटे खड़े कर देने वाली मैथोलॉजिकल एक्शन फिल्म है  ‘नागबंधम’
'नागबंधम - द सीक्रेट ट्रेजर' सिर्फ एक एडवेंचर फिल्म नहीं बल्कि रहस्य, इतिहास, सनातन परंपराओं और बड़े पैमाने पर प्रस्तुत किए गए सीन संसार का मिक्चर है। फिल्म की भव्यता, विशाल सेट्स, रहस्य से भरी कहानी, हैरतअंगेज एक्शन और कलाकारों का प्रभावी अभिनय इसे एक अलग अनुभव बनाते हैं।

फिल्म- 'नागबंधम - द सीक्रेट ट्रेजर'

कलाकार- विराट कर्णा, नभा नतेश, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू, मुरली शर्मा, रामचंद्र राजू, अनसूया भारद्वाज, सरन्या पोनवन्नन, ऋषभ साहनी, दक्षा नागरकर

निर्देशक- अभिषेक नामा

रेटिंग- 3/5

Nagabandham-The Secret Treasure Review: भारतीय सिनेमा में जब भी पौराणिक रहस्य, प्राचीन मंदिरों की अनकही कहानियां और बड़े स्तर पर रचे गए रोमांच की बात होती है, दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। 'नागबंधम - द सीक्रेट ट्रेजर' ऐसी ही एक फिल्म है जो दर्शकों को एक ऐसे संसार में लेकर जाती है जहां रहस्य, इतिहास, सनातन परंपराएं और छिपी हुई शक्तियां एक साथ जीवंत होती नजर आती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें