NAGABANDHAM: जब से फिल्म 'नागबंधम' का ऐलान हुआ है, यह 2026 की सबसे चर्चित पैन-इंडिया फिल्मों में से एक बन गई है। पौराणिक कथाओं और ड्रामे के अनोखे मेल वाली इस फिल्म में विराट कर्ण, नाभा नतेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी अहम भूमिकाओं में हैं। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
