Get App

India’s Got Talent: जो अजब है, वो गज़ब है..., टीवी पर लौटा इंडियाज़ गॉट टैलेंट, नवजोत सिंह सिद्धू ने शेयर किया प्रोमो

India Got Talent: नवजोत सिंह सिद्धू ने लॉन्च किया इंडियाज़ गॉट टैलेंट का नया सीजन का प्रोमो। इस बार शो की टैगलाइन “जो अजब है, वो गज़ब है” है, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 13, 2025 पर 2:17 PM
India’s Got Talent: जो अजब है, वो गज़ब है..., टीवी पर लौटा इंडियाज़ गॉट टैलेंट, नवजोत सिंह सिद्धू ने शेयर किया प्रोमो
जो अजब है, वो गज़ब है..., टीवी पर लौटा इंडियाज़ गॉट टैलेंट

India Got Talent: नवजोत सिंह सिद्धू की प्रमो में दमदार लाइन “दुनिया में सबसे बड़ा रोग, मेरे बारे में क्या कहेंगे लोग”, उन लोगों की परेशानियों को दिखाती है, जिन्हें समाज की सोच रोकती है। ये लाइन टैलेंट्स को प्रेरित करती है कि वो ऐसे बंधनों से ऊपर उठकर बिना किसी डर अपने सपनों का पीछा करें। इंडियाज़ गॉट टैलेंट के पहले प्रोमो में आने वाले सफर की बस एक झलक दिखाई गई है, जिसमें टैगलाइन “जो अजब है, वो गजब है” इस सीज़न की असली रूह को बखूबी पेश करती है।

शो के बारे में बात करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू कहते हैं, “मैं उन टैलेंट्स को देखने के लिए उत्साहित हूँ जो अनोखे, क्रिएटिव हैं और इतनी हिम्मत रखते हैं कि आम सोच को चैलेंज कर सकें। ये कमाल के टैलेंट्स न सिर्फ पूरे देश को हैरान करने वाले हैं बल्कि अनगिनत लोगों को अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित भी करने वाले हैं!”

बता दें कि ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ के ऑडिशन की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से शुरू हुए थे। 20 जुलाई 2025 को पहला ऑडिशन आयोजित हुआ था। सोनी टीवी ने ऑडिशन के लिए प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "विश्वास है अगर अपने हुनर पर तो स्वागत है आपका टैलेंट के सबसे बड़े मंच पर, इंडियाज गॉट टैलेंट के ग्राउंड ऑडिशन दिल्ली में हो रहे है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें