Vadh 2 Box Office: नीना गुप्ता और संजय मिश्रा स्टारर ‘वध 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त शुरुआत की है। 6 फरवरी को रिलीज़ हुई इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पहले दिन की कमाई में अपनी पिछली फिल्म ‘वध’ से पूरे 400% की बढ़त दर्ज की है। यह शानदार शुरुआत साफ दिखाती है कि फिल्म ने रिलीज़ के पहले ही दिन दर्शकों का दिल जीत लिया है।
