बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता आज 66 बरस की उम्र में भी फिटनेस और बेबाकी का प्रतीक हैं। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर के ऐसे राज खोले, जो दिल को छू गए। नीना ने बिना लाग-लपेट कहा, "कई मौकों पर सोचा - आज की नायिकाओं से ज्यादा सुंदरता और टैलेंट मेरे पास था। बड़े रोल मिलते तो क्या कमाल होता!" लेकिन उन्होंने खुद को जिम्मेदार ठहराया। गलत चुनावों और आत्मविश्वास की कमी ने उन्हें पीछे धकेला।
