Get App

Emraan Hashmi: नीरज पांडे का इमरान हाशमी पर तंज, कहा- 'उनके साथ फैमिली शो बनाना बड़ी चुनौती है'

Emraan Hashmi: बॉलीवुड के मास्टर थ्रिलर मेकर नीरज पांडे और इमरान हाशमी की जोड़ी ने नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' से नया जलवा दिखाने को तैयार है। मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर नीरज ने इमरान की पुरानी 'सीरियल किसर' इमेज पर मजेदार कटाक्ष किया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 10:35 PM
Emraan Hashmi: नीरज पांडे का इमरान हाशमी पर तंज, कहा- 'उनके साथ फैमिली शो बनाना बड़ी चुनौती है'

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर नीरज पांडे इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज ‘तस्करी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अभिनेता इमरान हाशमी को लेकर मजाकिया अंदाज में बयान दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। नीरज ने हंसते हुए कहा कि “इमरान हाशमी के साथ फैमिली शो बनाना सबसे बड़ी चुनौती है।”

यह बयान सुनकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे। दरअसल, इमरान हाशमी की इमेज लंबे समय तक ‘सीरियल किसर’ के तौर पर रही है। शुरुआती फिल्मों में उनके रोमांटिक और बोल्ड किरदारों ने उन्हें अलग पहचान दी। यही वजह है कि नीरज पांडे ने मजाक में कहा कि उनके साथ फैमिली ऑडियंस के लिए शो बनाना आसान नहीं।

‘तस्करी’ की कहानी और इमरान का किरदार

नीरज पांडे की सीरीज ‘तस्करी’ एक क्राइम-थ्रिलर है, जिसमें इमरान हाशमी अहम भूमिका निभा रहे हैं। शो का फोकस समाज में फैली गैरकानूनी गतिविधियों और उनके असर पर है। इमरान का किरदार गंभीर और इंटेंस है, जो उनकी पुरानी इमेज से बिल्कुल अलग है। नीरज का कहना है कि इमरान ने इस रोल में खुद को पूरी तरह ढाल लिया है और दर्शक उन्हें नए अंदाज में देखेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें