Parineeti Chopra: 'मॉम सर्वाइवल किट', मां बनी परिणीति चोपड़ा ने फैंस के साथ शेयर की ये खास तस्वीर

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा पिछले साल 19 अक्टूबर को बेटे नीर की मां बनी थीं। हाल ही में सोशल मीडिया पर नई मां के रूप में अपनी “सर्वाइवल किट” की झलक शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

अपडेटेड Jan 26, 2026 पर 10:38 PM
Story continues below Advertisement
इस तस्वीर के साथ परिणीति ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यही उनकी मॉम सर्वाइवल किट है

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खास दौर को जी रही हैं। पिछले साल 19 अक्टूबर को परिणीति चोपड़ा और उनके पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा अपने घर में बेटे नीर का स्वागत किया। वहीं हाल में में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सोमवार को नई मां के तौर पर अपनी 'सर्वाइवल किट' की एक झलक अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉफी के कप की क्लोज-अप तस्वीर पोस्ट की, जिस पर दिल के आकार का लाटे आर्ट बना था।

इस तस्वीर के साथ परिणीति ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यही उनकी मॉम सर्वाइवल किट है। एक्ट्रेस ने लिखा “मॉम सर्वाइवल किट।” परिणीति चोपड़ा अक्सर अपने यूट्यूब चैनल के जरिए फैंस के साथ अपनी मदरहुड एक्सपीरिएंस को शेयर करती रहती है।

एक्ट्रेस ने शेयर किया अपना एक्सपीरिएंस


मदरहुड में आए हुए करीब दो महीने हो चुके एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह माइंडफुलनेस यानी खुद के मन और सोच का ध्यान रखने की अहमियत पर बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा, “अगर आपका मन पॉजिटिव रहता है, तो उसका असर शरीर पर भी पड़ता है। मैं देखती हूं कि बहुत से लोग सुबह उठते ही फोन चलाने लगते हैं, जो सबसे बुरी आदत है। उठते ही स्क्रॉल करने से दिमाग सुन्न हो जाता है और पूरा दिन खराब हो सकता है।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "इसलिए मैंने समझा है कि सुबह उठकर फोन को कुछ समय के लिए नजरअंदाज करना जरूरी है। एक घंटे तक खुद के साथ बैठना, म्यूजिक सुनना, प्रकृति के बीच जाना, पक्षियों की आवाज सुनना या कुछ मंत्रों का जाप करना मन को शांत रखने में मदद करता है।”

आप हर चीजों पर कैसे रिएक्ट करते हैं

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “जिंदगी को इसी तरह जीना चाहिए। जैसे-जैसे मैं बड़ी हो रही हूं, मुझे समझ में आ रहा है कि माइंडसेट ही सबसे अहम चीज है। आप हर बात पर कैसे रिएक्ट करते हैं और आपकी सोच क्या है, यही सब कुछ तय करता है। मेरे लिए मेरी हेल्थ, फिटनेस और खास तौर पर मेंटल हेल्थ सबसे ज्यादा जरूरी है। अब मुझे साफ पता है कि मुझे क्या पसंद है, मुझे क्या करना अच्छा लगता है, क्या खाना है, कैसे खाना है और कब सोना है।”

कब हुई थी शादी

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी लंदन से शुरू हुई, जहां वे पढ़ाई के दौरान मिले थे। काम की बात करें तो परिणीति आखिरी बार फिल्म अमर सिंह चमकीला में नजर आई थीं। इन दिनों वह अपने यूट्यूब चैनल के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभव शेयर कर रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।