Get App

Swayambhu: मेकर्स का बड़ा ऐलान, स्वयंभू का पैन-इंडिया टीज़र 11 फरवरी को मेगा इवेंट में किया जाएगा लॉन्च

Swayambhu: निखिल सिद्धार्थ स्टारर स्वयंभू का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने इसके टीजर लॉन्च का ऐलान कर एक्साइटमेंट को दो गुना कर दिया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 5:15 PM
Swayambhu: मेकर्स का बड़ा ऐलान, स्वयंभू का पैन-इंडिया टीज़र 11 फरवरी को मेगा इवेंट में किया जाएगा लॉन्च
स्वयंभू का पैन-इंडिया टीज़र 11 फरवरी को मेगा इवेंट में किया जाएगा लॉन्च

Swayambhu: स्वयंभू पहले ही 2026 की सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। ऐलान के साथ ही फिल्म ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया था। एक ऐतिहासिक फिल्म के तौर पर पेश की जा रही स्वयंभू में कार्तिकेय स्टार निखिल सिद्धार्थ लीड रोल में नजर आएंगे, जिन्हें बड़े पर्दे पर बिल्कुल नए और दमदार अवतार में देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में संयुक्ता और नाभा नतेश भी अहम भूमिकाओं में हैं, जो इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटमेंट को और बढ़ा रही हैं।

इस उत्साह के बीच, जहां दर्शक बेसब्री से टीज़र का इंतज़ार कर रहे हैं, वहीं मेकर्स इसके लिए एक खास और अनोखा लॉन्च प्लान कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, स्वयंभू की टीम टीज़र को दो बड़े शहरों में लॉन्च करने जा रही है, एक नॉर्थ में और दूसरा साउथ में जिससे फिल्म के पैन-इंडिया प्रमोशन की शुरुआत होगी। फिल्म का टीज़र 11 फरवरी को रिलीज़ किया जाना तय है।

स्वयंभू एक दमदार और अनुभवी क्रिएटिव टीम के साथ बन रही है, जिसमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कुछ बेहतरीन टेक्नीशियन और क्रिएटर्स शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन भारत कृष्णमाचारी कर रहे हैं, वहीं संगीत की ज़िम्मेदारी केजीएफ और सालार के लिए मशहूर रवि बसुरु संभाल रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें