'केडी: द डेविल' फिल्म का लेटेस्ट सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी सरके' रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया। नोरा फतेही और संजय दत्त की धमाकेदार केमिस्ट्री वाले इस पेपी नंबर ने फैंस को डांस फ्लोर पर झूमने को मजबूर कर दिया। कन्नड़ सुपरस्टार ध्रुव सरजा की इस फिल्म का ये थर्ड सिंगल बेंगलुरु के AMB सिनेमाज में ग्रैंड लॉन्च हुआ।
