कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन ने शनिवार को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शादी रचाई। दोनों ने यह भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में की, जो अपनी शाही हवेलियों और झीलों के लिए मशहूर है। शादी की खासियत ये रही कि रस्में दोहरी रीतियों के अनुसार हुईं – पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की गई। इस दौरान परिवार, करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद रहे और पूरे माहौल को और भी खास बना दिया।
सोशल मीडिया पर इस शादी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हुईं, जिसमें नुपुर और स्टेबिन की रोमांटिक और स्टाइलिश झलक देखने को मिली। ग्रैंड वेडिंग की थीम, खूबसूरत डेकोर और रीति-रिवाजों की झलक ने फैंस का दिल भी जीत लिया। हर कोई इस शादी के फैशनेबल और यादगार पलों की चर्चा कर रहा है।
मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन
शादी के बाद मंगलवार को सभी मुंबई लौट आए और आज नुपुर और स्टेबिन ने फिल्म जगत के दोस्तों के लिए मुंबई में भव्य रिसेप्शन रखा। इस इवेंट में कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की, लेकिन सबकी निगाहें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पर टिक गईं।
रिसेप्शन में नुपुर और स्टेबिन का स्टाइलिश लुक
स्टेबिन ने ब्लैक आउटफिट पहनकर स्टाइल का जलवा बिखेरा, वहीं नुपुर ने डीप मरून गाउन, स्मोकी आई मेकअप, बन हेयरस्टाइल और न्यूड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को परफेक्ट बनाया। उनकी मैचिंग ज्वेलरी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।
आलिया-रणबीर ने बिखेरा स्टाइल का जादू
बॉलीवुड के सबसे लविंग कपल्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी रिसेप्शन में पहुंचे। रणबीर ब्लैक कुर्ता-पायजामा और नेहरू जैकेट में नजर आए, जबकि आलिया सफेद साड़ी में कहर ढाती दिखीं। दोनों की एंट्री स्टाइलिश थी और हर किसी की नजरें उन पर ठहर गईं।
कृति सेनन ने किया हर दिल की धड़कन कम
बहन के खास दिन पर कृति सेनन भी बेहद खूबसूरत दिखीं। उन्होंने ऑलिव वेलवेट साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज के साथ ओपन हेयरस्टाइल और सिंपल मेकअप किया। रिसेप्शन में उन्होंने नुपुर और स्टेबिन के साथ खूब पोज दिए और बहन के दिन की ख़ासियत को और निखारा।
और कौन-कौन पहुंचे रिसेप्शन में
नुपुर और स्टेबिन के रिसेप्शन में शलमान खान नील नितिन मुकेश अपनी पत्नी रुक्मिणी सहाय के साथ पहुंचे। इसके अलावा करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी, दिशा पाटनी, मौनी रॉय, अभिषेक बजाज भी इस भव्य इवेंट में शामिल हुए।