Get App

Nupur Sanon Reception: रिसेप्शन में सलमान खान की एंट्री, नुपुर सेनन-स्टेबिन बेन के खास दिन को बनाया यादगार

Nupur Sanon Reception: कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन ने 11 जनवरी को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन के साथ उदयपुर में भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग की। शादी के बाद, उन्होंने मुंबई में फिल्मी दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन रखा, जिसमें बॉलीवुड कपल्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी अपनी मौजूदगी से रंग बढ़ाया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2026 पर 9:54 AM
Nupur Sanon Reception: रिसेप्शन में सलमान खान की एंट्री, नुपुर सेनन-स्टेबिन बेन के खास दिन को बनाया यादगार
सलमान खान ने मंगलवार रात मुंबई में सिंगर स्टेबिन बेन और अभिनेत्री नुपुर सानन की वेडिंग रिसेप्शन में चार चांद लगा दिए।

कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन ने शनिवार को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शादी रचाई। दोनों ने यह भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में की, जो अपनी शाही हवेलियों और झीलों के लिए मशहूर है। शादी की खासियत ये रही कि रस्में दोहरी रीतियों के अनुसार हुईं – पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की गई। इस दौरान परिवार, करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद रहे और पूरे माहौल को और भी खास बना दिया।

सोशल मीडिया पर इस शादी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हुईं, जिसमें नुपुर और स्टेबिन की रोमांटिक और स्टाइलिश झलक देखने को मिली। ग्रैंड वेडिंग की थीम, खूबसूरत डेकोर और रीति-रिवाजों की झलक ने फैंस का दिल भी जीत लिया। हर कोई इस शादी के फैशनेबल और यादगार पलों की चर्चा कर रहा है।

मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन

शादी के बाद मंगलवार को सभी मुंबई लौट आए और आज नुपुर और स्टेबिन ने फिल्म जगत के दोस्तों के लिए मुंबई में भव्य रिसेप्शन रखा। इस इवेंट में कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की, लेकिन सबकी निगाहें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पर टिक गईं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें