शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ओ रोमियो' थिएट्रिकल रिलीज के बाद अब OTT पर दस्तक देने को तैयार है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ये क्राइम-रोमांस थ्रिलर अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने दर्शकों को एक्शन, जुनून और प्यार की ट्रायंगल कहानी से बांध लिया। अब घर बैठे इसका मजा लेने का समय आ गया है।
फिल्म की कहानी पोस्ट-इंडिपेंडेंस मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर केंद्रित है, जहां शाहिद कपूर खूंखार कॉन्ट्रैक्ट किलर रोमियो का रोल निभाते हैं। टैटू से ढके उनके लुक ने फैंस को दीवाना बना दिया। तृप्ति डिमरी अफशा बनी हैं, जो मदद मांगने रोमियो के पास पहुंचती है और फिर शुरू होती है एक गहरी, दर्द भरी प्रेम कथा है। दुश्मन गैंग्स के बीच फंसी ये जोड़ी नैतिक दुविधाओं से जूझती है। विशाल भारद्वाज ने हुसैन ज़ैदी की स्टोरी को स्क्रीनप्ले में ढाला, जिसमें संवाद भी खुद लिखे।
स्टार कास्ट लाजवाब है। नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, तमन्ना भटिया, दिशा पाटनी, अरुणा ईरानी और हुसैन दलाल जैसे सितारे हैं। विक्रांत मैसी स्पेशल अपीयरेंस में हैं। साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन, संगीत टी-सीरीज का हैं। ट्रेलर 20 जनवरी को रिलीज हुआ, जिसमें रोमियो का डायलॉग "रोमियो ओ रोमियो तुम कहां हो" वायरल हो गया। पोस्टर में खून से लथपथ शाहिद का खतरनाक अंदाज हिट रहा।