O Romeo BO Day 11: ओ’रोमियो के 11वें दिन की कमाई में आई गिरावट, लेकिन रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद कायम

O Romeo BO Day 11: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ’रोमियो’ ने दूसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अच्छी तेजी दिखाई थी। लेकिन रिलीज के 11वें दिन, यानी दूसरे सोमवार को, फिल्म की कमाई फिर धीमी हो गई। दर्शकों की संख्या कम होने और वीकडेज के असर के कारण इसका प्रदर्शन इस दिन पिछली दिनों के मुकाबले कमजोर रहा

अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 8:22 AM
Story continues below Advertisement
O Romeo BO Day 11:  23 फरवरी, 2026 (ग्यारहवें दिन) फिल्म ने 5.80% हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की। 

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी वाली रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर ‘ओ’रोमियो’ ने हाल ही में थिएटर में अपनी रिलीज़ के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से मिश्रित प्रतिक्रिया पाई है। फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट ने दर्शकों को आकर्षित किया, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ में अलग-अलग राय के कारण हर सर्किट में प्रतिक्रिया समान नहीं रही। वीकेंड के दौरान फिल्म ने लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफलता पाई, जबकि वीकडेज में इसके कलेक्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिले। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म औसत प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अपनी दमदार कहानी और अभिनेताओं के अभिनय की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई है।

इसके साथ ही, शाहिद कपूर की पिछली हिट फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के रिकॉर्ड के काफी करीब पहुंच चुकी है। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में मजबूत शुरुआत की और अब ये दर्शकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है।

दूसरे मंडे का कलेक्शन


रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म ने 47.1 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद 8वें दिन 2.15 करोड़, 9वें दिन 3.4 करोड़ और 10वें दिन 3.15 करोड़ का कलेक्शन हुआ। 11वें दिन (दूसरे मंडे) फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये कमाए। अब 11 दिनों में कुल कमाई 57.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

उड़ता पंजाब का रिकॉर्ड लगभग तोड़ा

‘ओ’रोमियो’ अब शाहिद कपूर की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के लाइफटाइम कलेक्शन 60.33 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ने से बस कुछ करोड़ दूर है। अगले एक-दो दिनों में फिल्म ये उपलब्धि हासिल कर सकती है और शाहिद की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है।

ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट

23 फरवरी, 2026 (ग्यारहवें दिन) फिल्म ने 5.80% हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की। तुलना में, 22 फरवरी को यानी दसवें दिन, ऑक्यूपेंसी 13.15% थी। रविवार के शो में दोपहर और शाम की स्क्रीनिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जबकि रात के शो में फैंस की संख्या थोड़ी कम रही।

स्टार कास्ट और क्रिएटिव टीम

फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर जैसे कलाकार हैं। इसे विशाल भारद्वाज ने लिखा और डायरेक्ट

Farah Khan: 'वो बाहर होकर वापस आए...' इन दिग्गज कलाकारों के कमबैक पर फराह खान कही ये बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।