OTT Releases: 11 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही हैं ये टॉप फिल्में और सीरीज, जानिए पूरी लिस्ट!

OTT Releases: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगातार नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं। इस बार 11 मार्च को भी तीन बड़ी फिल्में और सीरीज दर्शकों के लिए आ रही हैं। आइए जानते हैं इन रिलीज के बारे में और कौन-कौन सी फिल्म या सीरीज इस दिन आपका मनोरंजन बढ़ाएगी

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 8:29 AM
Story continues below Advertisement
OTT Releases: एनिमेटेड फिल्म जूटोपिया 2 भी 11 मार्च को ओटीटी पर आने जा रही है

ओटीटी प्लेटफॉर्म आज के समय में मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया बन गए हैं। हर दिन नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं, जिससे दर्शकों के पास अपने पसंदीदा जॉनर का कंटेंट देखने के अनगिनत विकल्प मौजूद रहते हैं। चाहे आप थ्रिलर, कॉमेडी, ड्रामा या एनिमेटेड फिल्में पसंद करें, हर प्लेटफॉर्म कुछ न कुछ नया पेश करता है। इस हफ्ते 11 मार्च को भी तीन बड़ी रिलीज दर्शकों का ध्यान खींचने जा रही हैं। इनमें से एक फिल्म नाना पाटेकर की है, जिसे लेकर फैंस में खासा उत्साह है और ट्रेलर को बहुत सराहा गया है।

वहीं, एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज भी आ रही है, जिसे दर्शक बेसब्री से देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा एक एनिमेटेड फैमिली कॉमेडी फिल्म भी रिलीज हो रही है, जो सभी उम्र के दर्शकों के लिए मनोरंजन का पावरपैक पैकेज लेकर आ रही है।

संकल्प


सोशियो-पॉलिटिकल थ्रिलर संकल्प 11 मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में नाना पाटेकर एक दमदार रोल में नजर आएंगे। इसे आप MX Player पर देख सकते हैं। फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने काफी सराहा है।

फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है और इसमें संजय कपूर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, नीरज काबी, कुब्रा सेत और क्रांति प्रकाश झा अहम भूमिकाओं में हैं। यह नाना पाटेकर की ओटीटी डेब्यू फिल्म है, जिसे लेकर दर्शकों में उत्साह है।

जूटोपिया 2

एनिमेटेड फिल्म जूटोपिया 2 भी 11 मार्च को ओटीटी पर आने जा रही है। इसे वॉल्ट डिज़्नी एनिमेशन स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन जेरेड बुश और बायरन हॉवर्ड ने किया है।

पहली फिल्म 2016 में आई थी और इस बार भी गिनिफर गुडविन, जेसन बेटमैन, शकीरा, इदरीस एल्बा, एलन ट्यूडिक, नेट टॉरेंस, डॉन लेक, बोनी हंट और जेनी स्लेट अपने पुराने रोल्स को दोहरा रहे हैं।

आप इसे डिज्नी प्लस पर 11 मार्च और हॉटस्टार पर 13 मार्च से देख सकते हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी डब की गई है।

Scarpetta S1

Scarpetta S1 एक थ्रिलर सीरीज है, जो 11 मार्च को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। यह सीरीज Patricia Cornwell की बेस्ट-सेलिंग Kay Scarpetta नॉवेल्स पर आधारित है।

सीरीज की कहानी दो टाइमलाइन में चलती है और इसमें निकोल किडमैन, जेमी ली कर्टिस, साइमन बेकर, बॉबी कैनवले और एरियाना डेबोस जैसे स्टार्स हैं। फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

'हम फिलहाल स्क्रिप्ट के एडवांस...' फिरोज नाडियाडवाला ने ‘वेलकम 4’ पर दिया अपडेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।