Get App

OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर धमाल मचाने आ रही है ये फिल्में-सीरीज, सस्पेंस-थ्रिलर से लेकर ये फिल्में होगी रिलीज

OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है, जिन्हें आप घर बैठे आराम से एन्जॉय कर सकते हैं। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन से नए शो और फिल्में देखने को मिलेंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 21, 2025 पर 10:46 PM
OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर धमाल मचाने आ रही है ये फिल्में-सीरीज, सस्पेंस-थ्रिलर से लेकर ये फिल्में होगी रिलीज
आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज इस हफ्ते रिलीज होने वाली है

OTT Releases This Week: इस हफ्ते में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का धमाल मचने वाला है। ओटीटी पर इस हफ्ते कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिन्हें आप घर बैठे आराम से एन्जॉय कर सकते हैं। अब लोग थिएटर जाने के बजाय ओटीटी पर फिल्में देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो तैयार हो जाइए। इस हफ्ते आपको ओटीटी पर कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलेगा। इसमें ऑस्कर विजेता ओपेनहाइमर, अनोरा और विकेड से लेकर अक्षय कुमार की स्काई फोर्स और खाकी के सीक्वल जैसी फिल्में शामिल हैं।

20 से 21 मार्च 2025 के बीच कई नई फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5 जैसे प्लेटफॉर्म पर थ्रिलर, ड्रामा, एक्शन और फैमिली एंटरटेनमेंट से भरपूर कंटेंट आने वाला है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज इस हफ्ते रिलीज होने वाली है।

विकेड

इस कहानी में ओज की जादुई दुनिया को दिखाया गया है। इस फिल्म में सिंथिया एरिवो ने एल्फाबा का किरदार निभाया है, जो ग्रीन स्कीन वाली एक अनोखी लड़की है। वहीं एरियाना ग्रांडे ग्लिंडा बनी हैं जो अमीर और एंबिशियस है। विकेड फिल्म उनकी दोस्ती की कहानी की कहानी को दिखाया गया है। जब वे ओज की शिज यूनिवर्सिटी में मिलती हैं। इसका निर्देशन जॉन एम चू ने किया है और इसे विनी होल्जमैन और डाना फॉक्स ने लिखा है। यह फिल्म 22 मार्च को हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें