OTT Releases: 'एस्पिरेंट्स' से लेकर 'जूटोपिया' तक..., ओटीटी पर रिलीज होगी ये फिल्में और वेब सीरीज

OTT Releases This Week: अगर आपका इस वीकेंड पर घर पर बैठकर कुछ नया देखने चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। इस हफ्ते ओटीटी पर 'एस्पिरेंट्स-3' और 'जूटोपिया-2' जैसी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। आईए जानते हैं इस वीकेंड ओटीटी पर कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है

अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 11:23 PM
Story continues below Advertisement
इस हफ्ते ओटीटी पर कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है

OTT Releases This Week: ओटीटी पर हर हफ्ते दर्शकों को एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज देखने को मिलता है। हर हफ्ते की तरह मार्च के दूसरे हफ्ते में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जिन्हें आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। इस हफ्ते ओटीटी पर अलग-अलग जॉनर की कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है, जिनमें एक्शन, रोमांस और क्राइम थ्रिलर का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। इस हफ्ते ओटीटी पर 'एस्पिरेंट्स' और 'जूटोपिया' जैसी बड़ी फिल्में और वेब सीरीज इस हफ्ते रिलीज हो रही है।

इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जिओ हॉटस्टार और सोनीलिव जैसे प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए तैयार हो जाइए। आईए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है।

एस्पिरेंट्स-3 (प्राइम वीडियो)


TVF की लोकप्रिय वेब सीरीज़ एस्पिरेंट्स का तीसरा सीजन 13 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रहा है। इस नए सीजन में कहानी फिर से दो अलग-अलग समय की घटनाओं को साथ-साथ दिखाती है। अभिनेता नवीन कस्तूरिया एक बार फिर अभिलाष शर्मा के किरदार में नजर आएंगे, जो अब एक डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बन चुके हैं। इस बार उनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं, क्योंकि ALC संदीप ओहलान (सनी हिंदुजा) द्वारा लगाए गए आरोपों के चलते उनके खिलाफ आधिकारिक जांच शुरू हो जाती है, जिससे उनके करियर पर खतरा मंडराने लगता है।

वर्जिन रिवर-सीजन-7 (नेटफ्लिक्स)

वर्जिन रिवर का सातवां सीजन 12 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है। इस बार कहानी छोटे और शांत शहर वर्जिन रिवर में नई इमोशनल उलझनों के साथ आगे बढ़ती है। मेल और जैक, जो अब शादीशुदा हैं, अपने भविष्य को बेहतर बनाने और बच्चे को गोद लेने के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन चार्मेन के अचानक गायब होने और अपराधी केल्विन से जुड़े कुछ चौंकाने वाले सच सामने आने से पूरे शहर में हलचल मच जाती है।

जूटोपिया 2 (JioHotstar)

एनिमेटेड फिल्म ज़ूटोपिया-2 13 मार्च को JioHotstar पर रिलीज हो रही है। इस बार कहानी में नई पुलिस अफसर जूडी हॉप्स और उसका साथी चालाक लोमड़ी निक वाइल्ड एक नए रहस्यमयी मामले की जांच करते नजर आते हैं। उनका यह केस गैरी डी’स्नेक नाम के एक नीले पिट वाइपर से जुड़ा है, जो अपनी खोई हुई विरासत को वापस पाना चाहता है। जांच के दौरान दोनों मार्श मार्केट नाम की खतरनाक जगह तक पहुंचते हैं।

संकल्प (Amazon MX Player)

संकल्प एक पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज है, जो 11 मार्च को Amazon MX Player पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज में राजनीति, महत्वाकांक्षा और गुरु-शिष्य के रिश्ते की कहानी दिखाई गई है। नाना पाटेकर इसमें मात साब नाम के एक रणनीतिकार की भूमिका निभा रहे हैं, जो UPSC की तैयारी कर रहे युवाओं को मार्गदर्शन देते हैं। उनका सबसे भरोसेमंद शिष्य का किरदार मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब ने निभाया है, धीरे-धीरे अपने गुरु के तरीकों और फैसलों पर सवाल उठाने लगता है। सीरीज में संजय कपूर, कुब्रा सैत और नीरज काबी भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

रूस्टर (JioHotstar)

रूस्टर एक नई कॉमेडी सीरीज़ है, जो 9 मार्च को JioHotstar पर रिलीज हो रही है। इस शो को मशहूर क्रिएटर्स बिल लॉरेंस और मैट टार्सेस ने बनाया है। कहानी ग्रेग रूसो नाम के एक फेमस नॉवेलिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार स्टीव कैरेल निभा रहे हैं।ग्रेग रूस्टर नाम के काल्पनिक हीरो पर थ्रिलर उपन्यास लिखने वाला मशहूर लेखक है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब वह लुडलो कॉलेज पहुंचता है और प्रोफेसर केटी की समस्याओं में उलझ जाता है। कॉलेज में आगजनी और प्रशासनिक विवाद जैसी घटनाओं के बीच उसे राइटर-इन-रेजिडेंस की जिम्मेदारी भी संभालनी पड़ती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।