Get App

Mirzapur The Film: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देंगे कालीन भैया के साथ गुड्डू भैया, मेकर्स ने रिलीज डेट का किया ऐलान

Mirzapur The Film: अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट भारत की सबसे बड़ी और फैन-फेवरेट फ्रैंचाइज़ी ‘मिर्ज़ापुर’ को पहली बार सिनेमाघरों में ला रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 05, 2026 पर 10:14 AM
Mirzapur The Film: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देंगे कालीन भैया के साथ गुड्डू भैया,  मेकर्स ने रिलीज डेट का किया ऐलान
कालीन भैया के साथ गुड्डू भैया सिनेमाघरों में भौकाल मचाने के लिए पूरी तरह से हैं तैयार

Mirzapur The Film: अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट फैन-फेवरेट फ्रैंचाइज़ी ‘मिर्ज़ापुर’ को पहली बार सिनेमाघरों में ला रहे हैं। यह फिल्म मिर्ज़ापुर यूनिवर्स की एक अनसुनी कहानी दिखाएगी। एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है।

भारत की सबसे आइकॉनिक OTT फ्रैंचाइज़ी अब बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। मेकर्स ने आज मिर्जापुर: द मूवी की थिएट्रिकल रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है, जो 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म दर्शकों को उसी रॉ और दमदार दुनिया में ले जाएगी, लेकिन इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्केल पर।

पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया, अली फज़ल के गुड्डू पंडित के साथ-साथ दिव्येंदु के मुन्ना भैया की भी बहुप्रतीक्षित वापसी हो रही है। पहली बार मिर्ज़ापुर की कल्ट कहानी सिनेमाघरों में उतरेगी और इस तरह से अपने फैंस को एक जबरदस्त बिग-स्क्रीन अनुभव देने वाली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें