Get App

Pankaj Tripathi: एक्टिंग से ब्रेक लेने की पंकज त्रिपाठी ने बताई वजह, बोले-थकान का होने लगा एहसास...

Pankaj Tripathi: हाल ही में एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह जिन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे, उसके बाद उन्हें काफी ऊबन का एहसास हुआ है... 

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 3:55 PM
Pankaj Tripathi: एक्टिंग से ब्रेक लेने की पंकज त्रिपाठी ने बताई वजह, बोले-थकान का होने लगा एहसास...
एक्टिंग से ब्रेक लेने की पंकज त्रिपाठी ने बताई वजह

Pankaj Tripathi: एक्टर पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया है कि अभिनय में थकान महसूस होने के बाद उन्होंने अभिनय से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला लिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, अभिनेता ने कहा कि वह ऐसी फिल्मों और सीरीज में काम करना चाहते हैं जो उन्हें वास्तव में एक्साइटेड करती हों, न कि केवल पैसों जैसे कि ईएमआई भरने के लिए काम करने जैसा न हो।

वैरायटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में पंकज ने बताया कि वह जिन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे, उनसे ऊब गए थे। एक्टर ने कहा कि मैं लगातार कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा था। ऊब और थकान महसूस होने लगी थी। मुझे अपने काम में मजा नहीं आ रहा था। एक ब्रेक बहुत ज़रूरी था। अब मैं ज़्यादा सोच-समझकर काम चुनता हूं।

त्रिपाठी ने कहा कि मैं घर से तभी निकलता हूं जब मुझे कोई काम पसंद हो। मैं हर प्रोजेक्ट नहीं करना चाहता। मैं जीवन के ऐसे पड़ाव पर हूं, जहां मैं सिर्फ़ रोमांच और क्रिएटविटी के लिए अभिनय करता हूं। मैं इसे EMI और गुज़ारा करने के लिए नहीं कर सकता। मैं इसे जारी रखना चाहता हूं और देखना चाहता हूं कि क्या यह लंबे समय में मेरे लिए फ़ायदेमंद साबित होता है।

NDTV को दिए एक इंटरव्यू में पंकज ने बताया कि उन्होंने अपने “तेज़ रफ़्तार” करियर से ब्रेक क्यों लिया है। पिछले साल उनकी सिर्फ़ एक फ़िल्म, मेट्रो... इन दिनों, और एक सीरीज़, क्रिमिनल जस्टिस: ए फ़ैमिली मैटर, रिलीज़ हुई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें