Get App

Rashmika Mandanna: पैपराज़ी ने रश्मिका मंदाना से शादी का मांगा कार्ड, बोले- 'क्या आप हमें आमंत्रित नहीं कर रही हैं?'

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें काफी समय से सामने आ रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस स्पॉट हुईं तो पैप ने कुछ ऐसा कहा कि वह शरमा गईं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 31, 2026 पर 1:48 PM
Rashmika Mandanna: पैपराज़ी ने रश्मिका मंदाना से शादी का मांगा कार्ड, बोले- 'क्या आप हमें आमंत्रित नहीं कर रही हैं?'
पैपराज़ी ने रश्मिका मंदाना से शादी का मांगा कार्ड

Rashmika Mandanna: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली सुपरस्टार रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लाइम लाइट में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई है। एक्ट्रेस के चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है।

एक्ट्रेस को देख पैपराजी ने उनकी विजय देवरकोंडा के साथ उनकी शादी की खबरों को लेकर खिंचाई की। पैपराजी ने सवाल कर दिया कि रश्मिका काफी शर्माती दिखीं। रश्मिका का चेहरा लाल हो गए। अब रश्मिका मंदाना का क्यूट रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फोटोग्राफर ने रश्मिका मंदाना से कहा कि ‘हमें इनवाइट नहीं कर रही हैं आप?’ यह सुनकर रश्मिका शर्मा गईं। उन्होंने ऐसे दिखाया जैसे उन्हें कुछ समझ नहीं आया। मुस्कुराते हुए उन्होंने जवाब दिया, ‘हां किस बात के लिए?’ जब पैपराजी ने दोबारा सेम सवाल किया कि आपको सब पता है हम क्या पूछ रहे हैं, तो रश्मिका ने स्मार्टली बात रफा दफा कर दी और हंसते हुए कहा कि अभी तो फिल्म रिलीज होने वाली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें