Get App

Param Sundari Box Office Day 1: ‘परम सुंदरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर बिखेरा ढेर सारा प्यार, पहले दिन किया इतना बिजनेस

Param Sundari Box Office Day 1: ‘परम सुंदरी’ से सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर ने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म से पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अचछी शुरुआत की है। तो चलिए देखते है फिल्म के पहले दिन का रिपोर्ट कार्ड...

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 30, 2025 पर 11:24 AM
Param Sundari Box Office Day 1: ‘परम सुंदरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर बिखेरा ढेर सारा प्यार, पहले दिन किया इतना बिजनेस
‘परम सुंदरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर बिखेरा ढेर सारा प्यार

Param Sundari Box Office Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की हालिया रिलीज 'परम सुंदरी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉमेंस दी है। फिल्म के ट्रेलर को भी पसंद किया था। वहीं जान्हवी के किरदार की आलोचना की गई थी। पर अब लगता है कि इससे फिल्म को कोई खास दिक्कत नहीं हुई है। 'परम सुंदरी' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग अच्छी की है।

'परम सुंदरी' ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की और फिल्म लोगों को कैसी लग रही हैं चलिए आपको बताते हैं। तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी यह मूवी मैडॉक फिल्म्स के तले तैयार की गई है। इससे पहले ये बैनर 'स्त्री', 'भेड़िया' और 'मुंज्या' जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीत चुका है। अब 'परम सुंदरी' ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है।

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 28 अगस्त को रिलीज हुई 'परम सुंदरी' ने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये के साथ कमाई शुरू की है। पहले दिन के लिहाज से, यह कमाई फिल्म के लिए अच्छी है। दर्शकों ने भी फिल्म को बढ़िया रिस्पॉन्स दिया है। फिल्म का बजट लगभग 40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

अगर यह फिल्म हर दिन भी 7 करोड़ का बिजनेस करती हैं तो एक-दो हफ्ते में अपने बजट का औसत आराम से निकाल सकती है। 'परम सुंदरी' की ऑक्यूपेंसी की बात करें, तो पहले दिन यह सुबह के शोज में 8.19 प्रतिशत, दोपहर के शोज में 11 प्रतिशत और शाम के शोज में 12.27% रही, जो रात के शोज में बढ़कर लगभग 19.77 प्रतिशत हो गई थी।

'परम सुंदरी' ने शुरुआत तो बढ़िया रही हैं। मगर अभी डगर काफी लंबी है। हो सकता है माउथ प्रमोशन के चलते ये फिल्म भी 'सैयारा' जैसी हिट हो जाए। हालांकि, 'परम सुंदरी' की ओपनिंग मेकर्स को संतुष्ट नहीं कर पा रही है। हालांकि, एक चीज 'परम सुंदरी' पर कुछ परेशानियां भी मंडरा रही हैं।

फिल्म में साउथ का ग्लैमर तड़का लगाया गया है और वहां का कल्चर और बैकग्राउंड को रिप्रजेंट कर रही है। इससे फिल्म की रीच हिंदी बेल्ट के दर्शकों पर असर डाल सकती है। वैसे भी 'मैडॉक फिल्म्स' की लगभग सभी फिल्म आमतौर पर उत्तर प्रदेश या मध्य प्रदेश के ईर्द गिर्द वाली ज्यादा होती हैं। पर 'परम सुंदरी' साउथ के फ्लेवर नया है।। वहीं फिल्म हिट भी हो सकती है, क्योंकि इस कॉमनेशन की रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रैस को फैंस ने बहुत प्यार दिया था। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी दिखी थी। वहीं परम सुंदरी की इस फिल्म से लगातार तुलना भी की जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें