Get App

Parineeti Chopra Reaction: मम्मी बनने पर परिणीति चोपड़ा का पहला रिएक्शन आया सामने, फैंस को दिल से किया धन्यवाद

Parineeti Chopra Reaction: परिणीति चोपड़ा ने बेटे के जन्म के बाद इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे सभी के मैसेज पढ़ रही हैं और उनका दिल और बाहें खुशी से भरी हुई हैं।

Edited By: Shradha Tulsyanअपडेटेड Oct 21, 2025 पर 7:00 PM
Parineeti Chopra Reaction: मम्मी बनने पर परिणीति चोपड़ा का पहला रिएक्शन आया सामने, फैंस को दिल से किया धन्यवाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति, पॉलिटिशियन राघव चड्ढा के घर खुशियों का माहौल है। परिणीति ने 19 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया। इस खबर के बाद दोनों को फैंस और इंडस्ट्री से ढेर सारी बधाइयां मिलीं। बेटे के जन्म के बाद परिणीति ने पहली बार इस खुशी पर बात की है और सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दिल से धन्यवाद कहा है।

परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि वे हर एक शुभकामना मैसेज पढ़ती और महसूस करती हैं लेकिन व्यक्तिगत रूप से जवाब नहीं दे पा रही हैं। उन्होंने सभी को प्यार भरा धन्यवाद दिया। परिणीति ने कहा, "हमारी बाहें और दिल भरे हुए हैं। पहले हम दो थे, अब हमारा परिवार पूरा हो गया है।"

राघव चड्ढा ने भी सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने शेयर किया, "वो आखिरकार आ गया! हमारा प्यारा बेटा। पहले हम एक-दूसरे के लिए थे, अब हमारे पास सबकुछ है।" इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने परिणीति और राघव को बधाई दी है, जिसमें अनन्या पांडे, कृति सेनन, हुमा कुरैशी जैसे नाम शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें