बॉलीवुड अभिनेत्री वामीका गब्बी ने अपनी आगामी फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' का शूट रैप कर लिया है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर कोरियोग्राफर बोस्को मार्टिस संग सेल्फी शेयर कर उन्होंने बचपन की यादें ताजा कीं, जो फैंस के लिए नॉस्टैल्जिक मोमेंट बन गया। 'जब वी मेट' के 'नगाड़ा नगाड़ा' सॉन्ग के सेट पर बच्चे के रूप में मौजूद रहने वाली वामीका अब उसी कोरियोग्राफर के साथ डांस कर रही हैं।
