भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी हमेशा से ही सुर्खियों का केंद्र बनी रहती है। 5 जनवरी 2026 को उनके 40वें जन्मदिन पर को-एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ वायरल वीडियो ने तीसरी शादी को अफवाहों को हवा दे दी। केक काटते हुए हाथ पकड़ना, उंगली पर केक लगाना और करीबी बॉन्ड ने फैंस को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर कार्ड डिजाइन वायरल हो गए और इसके साथ ही मुंबई में शादी की तारीख तक तय हो गई लेकिन रिपब्लिक भारत को दिए इंटरव्यू में पवन ने साफ कहा कि यह सब महज अफवाहें हैं।
बर्थडे वीडियो से भड़की आग
पवन का जन्मदिन ग्रैंड था। महिमा सिंह के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। महिमा ने इंस्टाग्राम से पुरानी पोस्ट डिलीट कर सिर्फ पवन वाली फोटोज रख दीं, जिससे अफेयर की चर्चा तेज हो गई। फैंस ने लिखा, "मांग में सिंदूर जैसा दिखा!" कुछ ने तो शादी का वेन्यू मुंबई फिक्स बताकर कार्ड शेयर कर दिए। पवन सिंह ने हंसते हुए कहा, "5 जनवरी से पहले ही कार्ड छप गए। हमारे करोड़ों चाहने वाले हैं, उनमें से इक्का-दुक्का ने शादी का प्लान बना दिया। पवन को खुद कुछ पता नहीं था!"
पवन सिंह का विवादों भरा सफर
पवन सिंह पहले भी कंट्रोवर्सी का शिकार रहे हैं। अक्षरा सिंह से अफेयर की अफवाहें, राजनीति में बीजेपी स्टार प्रचारक बनना, खेसारी लाल से बयानबाजी हर बार हेडलाइंस में रहे हैं। चाचा ने कहा, "शादी कोई खेल नहीं, तलाक पूरा नहीं हुआ फिर नई कैसे?" पवन ने पहले भी निजी जिंदगी पर कमेंट बंद करने की अपील की है। अब तीसरी शादी की अफवाह पर सफाई से फैंस ने राहत की सांस ली।
फैंस रिएक्शन और आगे की राह
सोशल मीडिया पर #PawanSinghWedding ट्रेंड कर रहा था। फैंस बोले, "पावरस्टार की प्राइवेसी का सम्मान करें।" पवन अब बिहार चुनावों पर फोकस, नई फिल्में और म्यूजिक रिलीज में व्यस्त हैं। महिमा संग अगला प्रोजेक्ट जल्द ही आने वाला है। यह विवाद भोजपुरी स्टारडम के खतरों को दिखाता है।