Get App

Pawan Singh: पवन सिंह ने तोड़ी तीसरी शादी की अफवाहों पर चुप्पी, 'चाहने वालों ने कार्ड तक छपवा दिए'

Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के 40वें बर्थडे पर महिमा सिंह संग वायरल वीडियो ने तीसरी शादी की अफवाहें फैलाईं, लेकिन उन्होंने साफ किया कि यह सब फैंस की कल्पना है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 9:20 PM
Pawan Singh: पवन सिंह ने तोड़ी तीसरी शादी की अफवाहों पर चुप्पी, 'चाहने वालों ने कार्ड तक छपवा दिए'

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी हमेशा से ही सुर्खियों का केंद्र बनी रहती है। 5 जनवरी 2026 को उनके 40वें जन्मदिन पर को-एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ वायरल वीडियो ने तीसरी शादी को अफवाहों को हवा दे दी। केक काटते हुए हाथ पकड़ना, उंगली पर केक लगाना और करीबी बॉन्ड ने फैंस को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर कार्ड डिजाइन वायरल हो गए और इसके साथ ही मुंबई में शादी की तारीख तक तय हो गई लेकिन रिपब्लिक भारत को दिए इंटरव्यू में पवन ने साफ कहा कि यह सब महज अफवाहें हैं।

बर्थडे वीडियो से भड़की आग

पवन का जन्मदिन ग्रैंड था। महिमा सिंह के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। महिमा ने इंस्टाग्राम से पुरानी पोस्ट डिलीट कर सिर्फ पवन वाली फोटोज रख दीं, जिससे अफेयर की चर्चा तेज हो गई। फैंस ने लिखा, "मांग में सिंदूर जैसा दिखा!" कुछ ने तो शादी का वेन्यू मुंबई फिक्स बताकर कार्ड शेयर कर दिए। पवन सिंह ने हंसते हुए कहा, "5 जनवरी से पहले ही कार्ड छप गए। हमारे करोड़ों चाहने वाले हैं, उनमें से इक्का-दुक्का ने शादी का प्लान बना दिया। पवन को खुद कुछ पता नहीं था!"

महिमा सिंह कौन हैं?

महिमा सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस हैं, जो पवन के साथ 'बानी लइका' म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री हिट रही। लेकिन रियल लाइफ में दोस्ती को अफेयर बता दिया गया। महिमा की इंस्टा एक्टिविटी ने अफवाहों को बल दिया। पवन ने साफ किया कि यह सिर्फ प्रोफेशनल बॉन्ड है। दूसरी तरफ, उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक का केस अभी कोर्ट में लंबित है। ज्योति ने मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जबरन गर्भपात के गंभीर आरोप लगाए हैं। 2018 की शादी टूटने की कगार पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें