कितने दिनों में पूरी होगी Spirit की शूटिंग? प्रभास और त्रिप्ति डिमरी की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

Spirit: प्रभास की फिल्म स्पिरिट अपनी शूटिंग और रिलीज को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 95 दिनों में पूरी होने की उम्मीद है। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 5 मार्च 2027 तय की है। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी

अपडेटेड Jan 28, 2026 पर 3:53 PM
Story continues below Advertisement
पोस्ट के साथ एक प्रमोशनल विज़ुअल भी शेयर किया

Spirit: प्रभास की आने वाली फिल्म स्पिरिट एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस बार इसकी चर्चा में रहने की वजह शूटिंग को लेकर आई नई जानकारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग सिर्फ 95 दिनों में पूरी की जा सकती है। इसके साथ ही मेकर्स ने हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। ये फिल्म 5 मार्च 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी। पोस्ट के साथ एक प्रमोशनल विज़ुअल भी शेयर किया, जिसमें रिलीज डेट दिखाई गई।

ऐसी खबरें थी कि प्रभास की ये फिल्म पहले 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लंबे शूटिंग शेड्यूल और भारी पोस्ट-प्रोडक्शन काम की वजह से इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई।

कितने दिन में पूरी होगी शूटिंग


पिंकविला की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स फिल्म स्पिरिट की पूरी शूटिंग सिर्फ 95 दिनों में खत्म करने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने इस तय समय में शूट पूरा करने के लिए शूटिंग शेड्यूल को बहुत सोच-समझकर प्लान किया है। फिल्म इंडस्ट्री में चल रही चर्चाओं के अनुसार, डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म स्पिरिट के लिए विलेन का चयन कर लिया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सीनियर तेलुगु एक्टर गोपीचंद इस फिल्म में निगेटिव रोल निभा सकते हैं।

ग्रेट आंध्र की एक रिपोर्ट में तो यहां तक दावा किया गया है कि गोपीचंद का नाम कास्ट में तय हो चुका है। हालांकि, उनके किरदार को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस मामले पर न तो एक्टर और न ही फिल्म के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है।

कौन-कौन है फिल्म में

इस फिल्म में प्रभास के साथ त्रिप्ति डिमरी, विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। अभी कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फिल्म किरदारों पर आधारित होगी। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ भावनात्मक पहलू भी देखने को मिलेगा। फिल्म का म्यूजिक हर्षवर्धन रामेश्वर ने दिया है, जबकि इसे टी-सीरीज़ फिल्म्स और भद्रकाली पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।