The Raja Saab Advance Booking: प्रभास की ‘द राजा साब’ ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर बना रिकॉर्ड

The Raja Saab Advance Booking: साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में जो आंकड़े दर्ज किए हैं, उन्होंने इंडस्ट्री को चौंका दिया है।

अपडेटेड Jan 08, 2026 पर 8:03 PM
Story continues below Advertisement

दक्षिण सिनेमा के रियल स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म 'द राजा साब' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। 9 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर धमकने वाली यह हॉरर-कॉमेडी एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई कर चुकी है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अब तक 5.35 करोड़ रुपये नेट कलेक्ट किए हैं, जबकि ब्लॉक सीट्स जोड़कर यह आंकड़ा 10.11 करोड़ तक पहुंच गया। 1 लाख 96 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं यह आंकड़े बताते हैं कि ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। प्रभास का जादू फिर चल सकता है। फैंस की दीवानगी साफ दिख रही है।

प्रभास का हर प्रोजेक्ट इवेंट बन जाता है। 'बाहुबली', 'सालार', 'कल्कि 2898 AD' जैसी सुपरहिट्स के बाद 'द राजा साब' नया रंग ला रही। निर्देशक मरुति का हॉरर-कॉमेडी मिक्सचर तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज हो रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स पहले दिन 55-60 करोड़ नेट (भारत) का अनुमान लगा रहे। तेलुगु वर्जन में 45-50 करोड़, हिंदी में 10-12 करोड़ की उम्मीद जताई जा रही है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से क्लैश के बावजूद प्रभास की पैन-इंडिया अपील कामयाबी दिलाएगी। नॉर्थ अमेरिका में प्रीमियर शोज से $750K (लगभग 6.5 करोड़) की कमाई हो चुकी है। आंध्र प्रदेश सरकार ने प्रीमियर टिकट ₹1000 कैप कर दिया यानी रेगुलर शोज में ₹150 बढ़ोतरी हुई।

फिल्म का प्री-रिलीज बिजनेस भी धमाकेदार रहा। ट्रेड अनुमान से 400 करोड़ वर्ल्डवाइड हिट के लिए जरूरी है। तेलुगु स्टेट्स में 225 करोड़ ब्रेकईवन टारगेट है। संजय दत्त का सपोर्ट हिंदी बेल्ट में मदद कर सकता है। ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन आसानी से 100 करोड़ रुपये के पार जा सकता है।


‘द राजा साब’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत कर दी है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े बताते हैं कि प्रभास का स्टारडम अब भी अटूट है और यह फिल्म उनके करियर को नई ऊंचाई पर ले जा सकती है। इंडस्ट्री की नजरें अब इसके ओपनिंग डे कलेक्शन पर टिकी हैं, जो रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी क्षमता रखता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।