Get App

Spirit: संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' में फिर हुआ बड़ा बदलाव, दीपिका पादुकोण के बाद ये एक्टर हुआ बाहर

Spirit: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में कास्टिंग को लेकर लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दीपिका पादुकोण के बाद अब साउथ के दमदार एक्टर को भी इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 12:40 PM
Spirit:  संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' में फिर हुआ बड़ा बदलाव, दीपिका पादुकोण के बाद ये एक्टर हुआ बाहर
संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' से बाहर हुआ ये बड़ा सितारा...

Spirit: संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की स्पिरिट (Spirit) लाइम लाइट में छाई रहती है। फिल्म की कास्टिंग को लेकर आए दिन कुछ न कुछ खबर सामने आती है। फिल्म से दीपिका (Deepika Padukone) के बाहर होने के बाद कई सारे बदलाव किए गए हैं। प्रभास के अलावा फिल्म का हर किरदार और उसकी कास्टिंग ऊपर-नीचे हो चुकी है। दीपिका पादुकोण के बाद फिल्म में तृप्ति डिमरी को साइन किया गया है। अब स्पिरिट को लेकर एक नया विवाद तेजी से वायरल हो रहा है।

संदीप की फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है। यह एक्शन से भरपूर फिल्म अब अपनी कहानी और स्टार पावर के अलावा अन्य कारणों से भी खबरों में बनी रहती है। ओटीटी प्ले की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता प्रकाश राज, जिन्हें शुरुआत में फिल्म के लीड स्टार में जगह दी गई थी, अब इस प्रोजेक्ट से हटा दिए गए हैं।

फिल्म 'स्पिरिट' से उनकी एंट्री ने शुरुआत से ही काफी लाइम लाइट बटोरी थी, खासकर फिल्म के लॉन्च वीडियो में उनकी दमदार आवाज सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हुए थे। इससे इस बात का संकेत मिला था कि फिल्म में उनका अहम और पावरफुल किरदार होगा।

हालांकि, खबरों ने इस बात का इशारा भी किया है कि सेट पर कुछ अनबन हुई है, जिससे प्रभास काफी नाराज हो गए हैं। लेटेस्ट रिपोरेट के अनुसार प्रकाश राज और वांगा के बीच स्क्रिप्ट और एक खास सीन के शूट के कारण तीखी बहस हुई है। बताया जा रहा है कि मामला हद से ज्यादा बढ़ गया था कि अभिनेता और फिल्म निर्माताओं के बीच बहुत ज्यादा तनाव पैदा हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें