Prashant Narayanan: मर्डर 2 और घोस्ट जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेता प्रशांत नारायणन ने साथी अभिनेता कार्तिक आर्यन की आलोचना करते हुए उन्हें 'बेहद खराब' और 'अपने आसपास के लोगों से सहारा लेने वाला बताया है। एक पॉडकास्ट में प्रशांत ने कहा कि कार्तिक बॉलीवुड में सिर्फ किस्मत और अपने माता-पिता के आशीर्वाद के दम पर टिके हुए हैं।
