Get App

KUMBHA: एस.एस. राजामौली की फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक हुआ रिवील, कुम्भा को देख रोंगटे हुए खड़े

Globe Trotter: एसएस राजामौली और महेश बाबू के अपकमिंग फिल्म 'ग्लोब ट्रॉटर' से पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक रिवील हो गया है। एक्टर के पोस्टर ने इंटरनेट पर बवाल काट दिया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 07, 2025 पर 2:40 PM
KUMBHA: एस.एस. राजामौली की फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक हुआ रिवील, कुम्भा को देख रोंगटे हुए खड़े
एस.एस. राजामौली की फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक हुआ रिवील

Globe Trotter: राजामौली की आने वाली फिल्म भारत की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसमें महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन खुद एस.एस. राजामौली कर रहे हैं। इंतज़ार अब खत्म हो गया है! निर्देशक और विज़नरी एस.एस. राजामौली ने अपने आने वाले मेगा प्रोजेक्ट से पृथ्वीराज सुकुमारन का पहला लुक पोस्टर जारी कर दिया है, और ये बिल्कुल वैसा ही है जैसा फैन्स ने उम्मीद की थी, बिल्कुल दमदार, जोश से भरा और पूरी तरह सिनेमैटिक।

फाइनली मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक रिवील कर दिया है। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन का ग्लोब ट्रॉटर की दुनिया से कुम्भा के रूप में पहला लुक रिलीज़ हुआ है। फिल्म में पृथ्वीराज एक खतरनाक, बेरहम और ताकतवर विलेन का रोल निभा रहे हैं, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। पोस्टर में वो एक हाई-टेक व्हीलचेयर पर दिख रहे हैं, जो उन्हें एक नए जमाने का विलेन बनाता है।

ग्लोब ट्रॉटर एस.एस. राजामौली और महेश बाबू का अब तक का सबसे बड़ा और मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट है। फैन्स सालों से इन दोनों को साथ देखने का इंतज़ार कर रहे थे। राजामौली पहले ही भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिला चुके हैं, और अब साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ उनकी ये जोड़ी देखने लायक होगी। इसी के साथ इस फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत हो चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें