Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की अपने काम के प्रति लगन दर्शकों को लगातार प्रभावित कर रही है। हाल ही में उन्हें फिल्म 'द ब्लफ' में अपने एक्शन से भरपूर अवतार के लिए खूब सराहना मिल रही है। उनके बॉडी डबल और स्टंट सहयोगी द्वारा साझा किए गए एक नए बिहाइंड-द-सीन वीडियो में फिल्म में की गई मेहन एक झलक देखने को मिलती है। इसमें प्रियंका चोपड़ा को शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण स्टंट ट्रेनिंग के साथ-साथ सेट पर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ समय बिताते हुए भी दिखाया गया है।
