Honey Singh: पंजाबी गायक और रैपर हनी सिंह और करण औजला एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हनी सिंह के गाने “मिलियनेयर” और करण औजला का गाना 'एमएफ गबरू'को लेकर है, जिस पर अश्लील और महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग का आरोप लगा है। पंजाब महिला आयोग ने दोनों के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी कर दिया है। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन ने इस मामले में डीजीपी को गौरव यादव को एक लेटर लिखा है, जिसमें गाने की भाषा और कंटेंट की जांच करने की मांग की गई है।
जानकारी के मुताबिक, गाने में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक और अश्लील शब्दों का यूज किया गया है। इसे लेकर पंजाब महिला आयोग की ओर से दोनों स्टार्स पर स्वत संज्ञान लिया गया है। वहीं, पंजाब के डीजीपी को इस मामले की सीनियर अधिकारी से जांच करवाने की मांग की है।
दरअसल पंजाब महिला आयोग की तरफ से हनी सिंह और करण औजला के खिलाफ एक्शन लेने की डिमांड की गई है। साथ ही 11 अगस्त को करण औजला को पेश होने के तक के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं, दूसरी ओर पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह के गाने ‘मिलेनियम’ पर भी विवाद हो रहा है, जिसे लेकर महिला आयोग की ओर से संज्ञान लिया गया है।
पंजाब राज्य महिला आयोग ने डीजीपी को एक चिट्ठी लिखकर मामले पर जांच करने को कहा है। करण औजला और हनी सिंह को सुबह साढ़े 11 बजे महिला आयोग के सामने पहुंचने का निर्देश भी दे दिया गया है। दोनों ही सिंगर के गानों में महिलाओं को लेकर काफी कुछ कहा जाता है। ऐसे में महिलाओं के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल करने का दोनों सिंगर पर आरोप लगा रहा है। सबसे पहले करण औजला के गाने पर बवाल मचा था, इसे संस्कृति के खिलाफ कहा गया, जिसका विरोध लगातार किया जा रहा है।
बता दें कि करण औजला के गाने एमएफ गबरू को अब तक 6 दिनों में लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक हफ्ते से पहले ही गाने ने 34 मिलियन व्यूज पूरे कर लिए हैं। वहीं हनी सिंह का गाना 11 महीने पहले रिलीज किया गया था, जिसे अब तक यूट्यूब पर 396 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना काफी पॉपुलर है। हालांकि, अपने गानों को लेकर हनी सिंह पहले भी विवादों में घिर चुके हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।