Pushpa 2 Collection In Japan: ‘पुष्पा 2’ ने जापान बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, टॉप 10 भारतीय फिल्मों में जगह बनाई

Pushpa 2 Collection In Japan: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिलीज के बाद से ही दुनियाभर में धूम मचा रखी है। अब यह फिल्म जापान के बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।

अपडेटेड Feb 06, 2026 पर 8:48 PM
Story continues below Advertisement

अल्लू अर्जुन की धमाकेदार फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने जापान में भी कमाल कर दिखाया है। 16 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने वहां के बॉक्स ऑफिस पर टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में एंट्री मार ली है। ग्लोबल स्तर पर 1800 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी यह साउथ सिनेमा की पैन-इंडिया सुपरहिट अब पूर्वी एशिया में भी धूम मचा रही है।

जापान में शानदार प्रदर्शन

'पुष्पा 2' को जापान में 'पुष्पा कुनरिन' नाम से रिलीज किया गया। पहले दिन 750 शो और 4000 से ज्यादा दर्शकों ने देखा, जिससे करीब 55 लाख रुपये की कमाई हुई। 250 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली यह फिल्म RRR और KGF चैप्टर 2 जैसे दिग्गजों के करीब पहुंच गई। जियक पिक्चर्स और शोचिकू ने मिथ्री मूवी मेकर्स संग पार्टनरशिप कर इसे ग्रैंड प्रीमियर दिया। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मौजूदगी ने फैंस का जोश दोगुना कर दिया।

टॉप 10 लिस्ट में नया मुकाम


जापान में भारतीय फिल्मों की टॉप 10 में RRR सबसे ऊपर (2.42 बिलियन येन) है, उसके बाद KGF चैप्टर 2 (1.1 बिलियन येन) है। पुष्पा 2 ने मगधीरा (130.1 मिलियन येन) को पीछे छोड़ दिया। पहले दिन 886 एडमिशन और 7.94 मिलियन येन (लगभग 40 लाख रुपये) कमाई के बावजूद वर्ड ऑफ माउथ से ग्रोथ हुई। सुकुमार के निर्देशन, फहाद फासिल और जगपति बाबू की एक्टिंग ने जापानी दर्शकों को लुभाया।

ग्लोबल सफलता का राज

फिल्म का एक्शन, डांस ('रापा रापा') और मसाला मिक्स जापान जैसे मार्केट में फिट बैठा। प्री-रिलीज हाइप के बाद धीमी ओपनिंग के बावजूद लंबा रन चल रहा। यह साबित करता है कि साउथ सिनेमा अब दुनिया जीत रहा है।

फिल्म ने भारत में तो रिकॉर्डतोड़ कमाई की ही है, अब विदेशों में भी इसका जलवा कायम है। जापान में टॉप-10 में शामिल होना इस बात का सबूत है कि भारतीय सिनेमा की पहुंच और लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में ‘पुष्पा 2’ और भी ऊंचे आंकड़े छू सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।