Rahu Ketu First Song Out: फिल्म का पहला गाना ‘मदिरा’ हुआ रिलीज, फैंसे ने कहा मिल गया नया पार्टी एंथम

Rahu Ketu First Song Out: पुलकित सम्राट अपनी अगली कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘राहू केतू’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, फिल्म का पहला गाना ‘मदिरा’ बाहर आ चुका है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। फैंस इससे इतने खुश हैं कि इसे नया पार्टी एंथम बता रहे हैं।

अपडेटेड Dec 09, 2025 पर 8:04 PM
Story continues below Advertisement
राहु केतु 16 जनवरी, 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है।

Rahu Ketu First Song Out: पुलकित सम्राट अपनी आने वाली फैंटेसी कॉमेडी ड्रामा, ‘राहु केतु’ के प्रीमियर का इंतजार कर रहे हैं। विपुल विग के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म जनवरी 2026 के आखिर में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज का काउंटडाउन शुरू होने के साथ ही टीम की घबराहट भी बढ़ रही है। फिल्म की पूरी टीम दर्शकों की दिलचस्पी जगाने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने अब इसका पहला गाना, ‘मदिरा’ रिलीज किया है, जो फैंस को सिर्फ पसंद ही नहीं आ रहा बल्कि उन्हें झूमने और थिरकने पर भी मजबूर कर रहा है। फैंस इस गाने को सुनने और देखने के बाद इतने एक्साइटेड हैं कि उन्होंने इसे अगला पार्टी एंथम तक कह डाला है।

हाई-वोल्टेज कोरियोग्राफी से लैस है गाना

इस गाने का म्यूजिक वीडियो भी काफी एक्साइटिंग है। नाइटलाइफ का जबरदस्त एक्साइटमेंट। एक शानदार बैकग्राउंड और हाई-वोल्टेज कोरियोग्राफी में, मदिरा में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और शालिनी पांडे फुल एनर्जी के साथ डांस करते नजर रहे हैं। विक्रम मोंट्रोस, सिमर कौर और अभिनव शेखर का गाया यह गाना ट्रैक के रंगीन, पार्टी-सेंट्रिक वाइब को और बढ़ा देता है। गाने को एक बार सुनने के बाद इसे प्लेलिस्ट का हिस्सा बनने से कोई नहीं रोक सकता है।


पुलकित सम्राट की पहली फैंटेसी फिल्म

इससे पहले, राहु केतु के बारे में बात करते हुए, पुलकित ने इंडिया एंटरटेनमेंट अवार्ड्स 2025 में पहली बार फैंटेसी जॉनर में आने को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की थी। उन्होंने कहा, “यह एक बहुत अच्छी फिल्म है और मैं बहुत एक्साइटेड हूं क्योंकि यह मेरी पहली फैंटेसी फिल्म है। मैं अजूबा और छोटा चेतन जैसी फैंटेसी फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं, और आज एक फैंटेसी फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए सबसे रोमांचित करने वाला मौका है।”

फिल्म की जानकारी सीक्रेट रख रहे प्रोड्यूसर

पुलकित सम्राट इस फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसे विपुल विग ने डायरेक्ट किया है और जी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। इसमें उनके साथ शालिनी पांडे, चंकी पांडे, पीयूष मिश्रा, अमित सियाल और मनुऋषि चड्ढा भी हैं। हालांकि प्रोड्यूसर्स फिल्म की ज्यादातर जानकारी सीक्रेट रख रहे है। लेकिन फिल्म एक मजेदार, फैंटेसी-ड्रिवन कहानी है, जो 16 जनवरी, 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है।

ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार पुलकित सम्राट

फुकरे स्टार नेटफ्लिक्स ओरिजिनल टेलीविजन सीरीज ग्लोरी के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने की भी तैयारी कर रहे हैं। करण अंशुमान और कर्मण्य आहूजा द्वारा डायरेक्टेड इस स्पोर्ट्स क्राइम थ्रिलर में पुलकित एक बॉक्सर की भूमिका में होंगे। एटॉमिक फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में दिव्येंदु और सुविंदर विक्की भी अहम रोल में हैं।

3 Idiots Sequel: पर्दे पर वापसी को तैयार रैंचों, अगले साल शुरू होगी 3 ईडियट्स 2 की शूटिंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।