Get App

Rahul Arunoday Banerjee: 43 की उम्र में राहुल बनर्जी का निधन, इंस्टाग्राम का आखिरी पोस्ट वायरल

Rahul Arunoday Banerjee: बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का 29 मार्च 2026 को निधन हो गया, जिससे फैंस और इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा। इस दुखद खबर के बीच उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे भावुक होकर देख रहे हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 30, 2026 पर 8:54 AM
Rahul Arunoday Banerjee: 43 की उम्र में राहुल बनर्जी का निधन, इंस्टाग्राम का आखिरी पोस्ट वायरल
Rahul Arunoday Banerjee: राहुल अरुणोदय बनर्जी का अभिनय करियर बेहद खास रहा।

बंगाली सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन ने पूरे एंटरटेनमेंट जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। 29 मार्च 2026 को महज 43 साल की उम्र में उनका अचानक यूं चले जाना हर किसी के लिए एक बड़ा झटका बन गया। उनकी मौत की खबर सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। राहुल ने अपने करियर में अपनी शानदार एक्टिंग और अलग पहचान के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

उनका यूं अचानक दुनिया को अलविदा कहना न सिर्फ परिवार बल्कि चाहने वालों के लिए भी बेहद भावुक पल है। अपने पीछे वह पत्नी और बच्चे को छोड़ गए हैं, जिनके लिए यह नुकसान अपूरणीय है, वहीं उनके करीबी और प्रशंसक अभी भी इस दुखद खबर को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

आखिरी पोस्ट बना भावुक यादों का हिस्सा

राहुल की मौत के बाद उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। निधन से एक दिन पहले उन्होंने एक वीडियो साझा किया था, जो अब लोगों के लिए भावुक याद बन गया है। ये पोस्ट उनके पॉडकास्ट शो सहज कथा से जुड़ा था, जिसमें वो एक खास बातचीत करते नजर आए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें