Get App

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद रजत बेदी की किस्मत चमकी, डॉन 3 में बना सकते हैं जगह!

रजत बेदी के करियर के लिए साल 2025 किसी टर्निंग प्वाइंट से कम साबित नहीं हो रहा है। आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में दमदार विलेन के रूप में वापसी के बाद अब चर्चा है कि उन्हें फरहान अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डॉन 3’ में बड़ी भूमिका मिल सकती है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 11:21 PM
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद रजत बेदी की किस्मत चमकी, डॉन 3 में बना सकते हैं जगह!

बॉलीवुड की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी ‘डॉन’ एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में खबर आई कि रणवीर सिंह ने फिल्म से किनारा कर लिया है, जिसके बाद दर्शकों में यह सवाल उठने लगा कि अब इस आइकॉनिक किरदार को कौन निभाएगा। इसी बीच एक नया नाम सामने आया है रजत बेदी, जिन्हें ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ फेम के तौर पर जाना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजत बेदी फिल्म में विक्रांत मैसी की जगह ले सकते हैं।

रजत बेदी की धमाकेदार वापसी

लंबे समय तक बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद रजत बेदी ने 2025 में डिजिटल स्पेस के जरिए मजबूत वापसी की। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनके निगेटिव शेड्स वाले किरदार को खूब नोटिस किया गया और अचानक वे फिर से चर्चा में आ गए। इंडस्ट्री के भीतर यह माना जा रहा है कि यही सीरीज उनके लिए नई संभावनाओं के दरवाजे खोल रही है।

‘डॉन 3’ में मिल सकता है बड़ा मौका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें