Get App

Rajpal Yadav: 23 फरवरी को मुंबई लौटेंगे राजपाल यादव, अक्षय कुमार की इस फिल्म से करेंगे कमबैक

Rajpal Yadav: राजपाल यादव 17 फरवरी को जेल से बाहर आए और 19 फरवरी को उन्होंने अपनी भतीजी की शादी में शिरकत की। अब सबकी नजर इस पर है कि वह मुंबई कब लौटेंगे और पहुंचते ही क्या कदम उठाएंगे। उनके अगले प्लान को लेकर फैंस उत्सुक हैं, जानिए ताजा अपडेट

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 10:52 AM
Rajpal Yadav: 23 फरवरी को मुंबई लौटेंगे राजपाल यादव, अक्षय कुमार की इस फिल्म से करेंगे कमबैक
 Rajpal Yadav: मीडिया से बातचीत के बाद अब राजपाल 28 फरवरी को आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 

17 फरवरी को जेल से रिहा होने के बाद से ही राजपाल यादव को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया था। सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक हर जगह यही सवाल गूंज रहा था कि आखिर वह मुंबई कब लौटेंगे और आगे क्या कदम उठाएंगे। फैंस उनके अगले फैसले को जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इस इंतजार की घड़ी खत्म होती दिख रही है। मिली जानकारी के अनुसार, राजपाल 23 फरवरी को मुंबई पहुंचने वाले हैं।

उनकी वापसी को लेकर इंडस्ट्री में भी हलचल है, क्योंकि सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि वह सीधे काम पर लौटेंगे या पहले कानूनी और निजी मामलों को प्राथमिकता देंगे। कुल मिलाकर, उनकी मुंबई वापसी को एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

मुंबई आते ही शुरू करेंगे काम

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव हाल के समय में कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वापसी के बाद वह सीधे काम पर लौटने वाले हैं। सबसे पहले वह वेलकम टू द जंगल की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। यानी साफ है कि अभिनेता रुकने के मूड में नहीं हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में देंगे जवाब

सब समाचार

+ और भी पढ़ें