बॉलीवुड फिल्म 'कृष 4' को फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आए दिन इस फिल्म को लेकर नए-नए अपडेट सामने आते रहते हैं। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि एक्टर रजत बेदी को फिल्म 'कृष 4' में विलेन के रोल के लिए चुना गया है। हाल ही में रजत बेदी आर्यन खान की वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए थे। वहीं अब राकेश रोशन ने रजत बेदी को फिल्म में शामिल होने के अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।
राकेश रोशन ने साफ उनका 'कृष 4' से कोई लेना-देना नहीं है। फिल्म में उनके शामिल होने को लेकर जो भी बातें चल रही थीं, उन्हें पूरी तरह गलत बताया गया है और इस तरह इन अटकलों पर अब विराम लग गया है।
HT से बातचीत में फिल्ममेकर राकेश रोशन ने इन खबरों को साफ तौर पर गलत बताया। उन्होंने कहा कि “रजत बेदी के कृष 4 में एक्टिंग करने की खबर पूरी तरह झूठी है। किसी भी अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है।” बता दें रजत बेदी 'कोई… मिल गया' में एक ग्रे-शेड वाले किरदार में नजर आ चुके हैं, जिसने आगे चलकर कृष यूनिवर्स की नींव रखी। हालांकि, राकेश रोशन के बयान से साफ हो गया है कि इस पुराने कोलेबोरेशन का आने वाली फिल्म की कास्टिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
ऋतिक करेंगे फिल्म को डायरेक्ट
कृष 4 सिर्फ इस सुपरहीरो फ्रेंचाइजी के लिए ही नहीं, बल्कि ऋतिक रोशन के करियर के लिए भी खास मानी जा रही है। क्योंकि ऋतिक पहली बार किसी फिल्म को डायरेक्ट करने जा रहे हैं। इससे पहले इस फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों का निर्देशन उनके पिता राकेश रोशन ने किया था, जिन्होंने 'कोई… मिल गया' की कामयाबी के बाद इस सुपरहीरो कहानी को आगे बढ़ाया।
फिलहाल 'कृष 4' फिल्म प्री-प्रोडक्शन में है और इसकी शूटिंग 2026 की शुरुआत में होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऋतिक रोशन के अलावा बाकी कलाकारों को लेकर मेकर्स ने अभी चुप्पी साध रखी है। मेकर्स ने साफ कहा है कि विलेन या नए किरदारों को लेकर किसी भी तरह की अटकलों पर भरोसा न किया जाए।