Get App

Rakhi Sawant: ये शख्स था राखी सावंत का 'भाड़े का पति', इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

Rakhi Sawant: राखी सावंत ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा करके फिर से तहलका मचा दिया है। एक्ट्रेस ने रितेश सिंह को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 09, 2025 पर 2:23 PM
Rakhi Sawant: ये शख्स था राखी सावंत का 'भाड़े का पति', इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा
ये शख्स था राखी सावंत का 'भाड़े का पति

Rakhi Sawant: बिग बॉस 16 में राखी सावंत अपने पति यानी रितेश सिंह को लेकर पहुंची थी। दोनों को साथ में देखकर हर कोई हैरान रह गया था। लेकिन अब सालों बाद राखी ने चौंकाने वाला खुलासा कर फैंस का दिमाग घुमा दिया है। हाल में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि रितेश उनके असली पति नहीं, बल्कि "भाड़े का पति" थे।

राखी ने कहा कि रितेश ने कोरोना के टाइम पर उन्हें तीन करोड़ रुपये ऑफर किए थे। यही वजह थी कि वो उन्हें बिग बॉस में पति बनाकर लेकर पहुंची थीं। उन्हें अपने पति के रूप में सबके सामने इंट्रोड्यूस कराया था।

बॉलीवुड बबल से हुई खास बातचती में राखी सावंत रिवील किया कि "ये सब मेरी मां की बीमारी की वजह से हुआ था। उन्हें कैंसर था। बिग बॉस से जब मैं बाहर आई तो मां के बाल खत्म हो चुके थे। वह बिस्तर पर पड़ी पहती थी, रोज पूछती थी, राखी, शादी कर लो? राखी बच्चा कर लो? मैं कौन हूं, मेरा कौन है... जो मेरे लिए लड़का ढूंढकर लाएगा? स्वयंवर किया था, लेकिन वो भी फर्जी था... रियलिटी शो था।

हां, मुझसे एक कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया गया था। उससे ही आए पैसे से तो मैंने घर लिया था। मेरे पास कुछ नहीं था, मैं किराए पर रहती थी। मेरा कोई सीरियस रिलेशनशिप कभी नहीं रहा है। रितेश बहुत शादी-शादी करते थे। रितेश को तो मैं भाड़े का पति बनाकर के बिग बॉस में लेकर गई थी।

राखी सावंत ने बताया कि उसने मुझे कोरोना के टाइम पर तीन करोड़ की मदद की थी। उस वक्त सब लोग दिवालिया हो रहे थे। मेरे पास भी काम-धंधा भी नहीं था। मेरी मां अस्पताल में कैंसर से लड़ रही थीं। सारे भाई-बहन घर पर बैठे थे, किसी के घर में खाना तक नहीं था, ना पैसा थे। मेरे सर पर लोन चढ़ा था। मोदी जी ने बोला था अभी के लिए लोन माफ करो, बाद में भर देना। लेकिन ये लोन वाले किसी के थोड़ी सुनते हैं। मोदी जी मेरा लोन भरने थोड़े आए थे उस टाइम पे।

राखी ने कहा कि रितेश से वो एक ऐप के जरिए मिली थीं। मैं एक ऐप यूज कर रही थी। वहां मैं और रितेश जी मिले। उन्होंने मुझे दो-तीन करोड़ दिए। उससे मेरा लोन निकला, मां की दवाई हुई, इलाज हुआ, और पूरे तीन साल का खर्चा मैंने निकाल लिया। फिर एक दिन वो बंदा मुझसे बोला है, मैं पैसा वसूल करने आया हूं। मैं बोली अब मैं कैसे दूं। फिर उसने कहा कि मुझे बिग बॉस में एंट्री करा दो। मैं उससे बोली- बिग बॉस क्या मेरे बाप का है, जो तुझे ले चलूं?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें