Love And War Release Date: हाल के दशकों की सबसे मोस्ट अवेटेड रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में से एक मानी जा रही 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी, जो एक हाई-स्टेक ड्रामा पेश करेगी।

Love And War Release Date: हाल के दशकों की सबसे मोस्ट अवेटेड रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में से एक मानी जा रही 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी, जो एक हाई-स्टेक ड्रामा पेश करेगी।
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट, विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर पर रिलीज डेट लिखी दिख रही है। लिखा है- 'संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी।' कैप्शन में लिखा है- 'संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर'... फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आएंगे। फिल्म सिनेमाघरों में 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी।
बड़े स्तर पर बनी लव एंड वॉर, संजय लीला भंसाली की अब तक की अब तक की सबसे पॉपुलर रोमांटिक ड्रामा फिल्म होने वाली है। अपनी रॉयल कहानी और इमोशनल गहराई के साथ, यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी लव सागा और इंडियन सिनेमा की सबसे शानदार रोमांटिक फिल्मों में से एक बनकर उभर रही है।
संघर्ष और गहरे जज़्बातों की पृष्ठभूमि में सेट यह फिल्म प्यार, दोस्ती, धोखा और जुनून जैसे पहलुओं को दिखाती है, जो एक दमदार और इमर्सिव सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। भंसाली की फिल्मों की वही खास पहचान, यानी ऐसी कहानी जो आपको अपनी दुनिया में डुबो दे और लाजवाब विजुअल्स यानी इस फिल्म में भी वो सब कुछ देखने को मिलेगा। उम्मीद यही है कि ये फिल्म न सिर्फ बड़े लेवल पर बनी होगी, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के दिल को भी गहराई से छू जाएगी।
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म, जो अपनी बारीक कहानी और शानदार विजुअल वर्ल्ड के लिए जाने जाते हैं, स्केल और गहराई दोनों का बेहतरीन मेल पेश करने की उम्मीद है। लव एंड वॉर हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।