Get App

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर-ऋषि कपूर के बीच हमेशा रही एक 'कांच की दीवार', एक्टर बोले-राहा के साथ में इसे खत्म करना चाहता हूं

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। एक्टर ने कहा कि जो एक दूरी मेरे और मेरे पापा के बीच रही है, वह बेटी राहा और उनके बीच नहीं आने देना चाहते हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 10, 2026 पर 4:26 PM
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर-ऋषि कपूर के बीच हमेशा रही एक 'कांच की दीवार', एक्टर बोले-राहा के साथ में इसे खत्म करना चाहता हूं
रणबीर कपूर ने कहा कि मैं राहा का दोस्त बनना चाहता हूं...

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर और उनकी बेटी राहा के बीच का गहरा रिश्ता आलिया भट्ट द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में साफ दिखता है। आलिया भट्ट खुद भी अक्सर कहती हैं कि रणबीर और राहा साथ होने पर एक-दूसरे से अलग नहीं हो पाते। हाल ही में रणबीर कपूर ने भी अपनी बेटी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है।

रणबीर कपूर को हाल ही में ज्वेलरी ब्रांड का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है। इस ब्रांड के इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी बेटी राहा के साथ अपने रिश्ते और जुड़ाव के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका आना उनके लिए "जीवन बदलने वाला अनुभव" रहा है।

रणबीर ने आगे बताया, "मेरे पिता का मेरे साथ रिश्ता... थोड़ा सा दूर का था। दोस्ती जैसा नहीं था। उस पीढ़ी में ऐसा ही होता था। इस दूरी को एक कांच की दीवार बताते हुए रणबीर कपूर ने कहा, "अपनी बेटी के साथ, मैं उस कांच की दीवार को तोड़ना चाहता हूं। मैं उसका दोस्त बनना चाहता हूं, उसे पंख देना चाहता हूं ताकि वह जिस भी दिशा में उड़ना चाहे उड़ सके।"

रणबीर एक फेमस परिवार से आते हैं, लेकिन इससे उन पर कभी भी किसी खास तरीके से काम करने का दबाव नहीं पड़ा। इस बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, “मैंने कभी दबाव महसूस नहीं किया। हमेशा एक जिम्मेदारी का एहसास रहा है कि मुझे यह मौका थाली में परोस कर मिला है। आप जानते हैं, लाखों प्रतिभाशाली कलाकार इस अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, और मुझे यह अवसर इतनी आसानी से मिल रहा है, मैं इसे हल्के में नहीं ले सकता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें