Get App

Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर फैंस को फनी अंदाज में कहा थैंक्यू, वीडियो शेयर कर जानें क्या बोले एक्टर

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने आज अपना 43वां जन्मदिन मनाया। एक्टर ने फैंस, दोस्तों और परिवार को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि वह लाइव आकर लोगों से बात करेंगे।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 28, 2025 पर 5:54 PM
Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर फैंस को फनी अंदाज में कहा थैंक्यू, वीडियो शेयर कर जानें क्या बोले एक्टर
रणबीर कपूर फैंस को फनी अंदाज में कहा थैंक्यू

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज 43 साल के हो गए हैं। उन्हें अपने दोस्तों, परिवार और प्रशंसकों से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मिली हैं। रणबीर ने शुभकामनाओं के लिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है और बताया है कि वह आज शाम लाइव होंगे।

यह वीडियो रणबीर के लाइफस्टाइल ब्रांड ARKS के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसे उन्होंने पिछले साल सितंबर में अपने 42वें जन्मदिन पर लॉन्च किया था। एक्टर का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में, रणबीर कहते हैं, "नमस्ते, मैं इस मौके पर आप सभी को मेरे जन्मदिन पर मिले प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। आज मैं 43 साल का हो गया हूं, और आप मेरी दाढ़ी में काफी सफ़ेद बाल देख सकते हैं। यह साल दर साल बढ़ते ही जा रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें