Love And War: संजय लीला भंसाली अपनी रॉयल फिल्मों के सेट, शानदार कहानी के लिए मशहूर हैं। उनकी फिल्मों के जरिए दर्शक एक अलग दुनिया में चले जाते हैं। इन दिनों भंसाली लव एंड वॉर फिल्म को लेकर खूब लाइम लाइट बटोर रहे हैं। वहीं दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल नवंबर में इस फिल्म की शूटिंग को शुरू कर दिया गया था। फिलहाल अब तक 50 प्रतिशत से ज्यादा काम हो चुका है। अब इसके अपकमिंग सीन्स की शूटिंग पर बड़ा अपडेट सामने आया है।
