Border 2: Sunny Deol ने शेयर किया 'बॉर्डर 2' से अपनी पहला लुक, कैप्शन ने खींचा लोगों का ध्यान

Sunny Deol First Look From Border 2: सनी देओल एक बाद एक फिल्मों में नजर आ रहे हैं। एक्टर की फिल्म 'बॉर्डर 2' भी पाइप लाइन में हैं। सनी ने सोशल मीडिया पर फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया है। वहीं शूट को लेकर भी अहम जानकारी दी है।

अपडेटेड Jul 11, 2025 पर 5:56 PM

निर्देशक जे पी दत्ता की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' लोगों को आज भी पसंद आती है। फिल्म के गानों को भी जनता ने काफी पसंद किया था। अब इस फिल्म का सीक्वल 'बॉर्डर 2' जल्द ही रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले सनी देओल ने 'बॉर्डर 2' से अपना पहला फौजी लुक सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। साथ ही फिल्म को लेकर जरूरी जानकारी भी दी है। सनी का ये पोस्ट देखकर फैंस उत्साहित हो गए हैं।

सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देख कर उनके फैंस खुश हो गए हैं। सनी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपना फौजी लुक शेयर किया है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा-'मिशन पूरा हुआ। फौजी, विदा लेता हूं! बॉर्डर2 के लिए मेरी शूटिंग पूरी हुई। जय हिंद!

सनी की पोस्ट पर स्टार्स से लेकर फैंस सब पोस्ट कर रहे हैं। एक्ट्रेस सिमरत कौर ने लिखा, 'जय हिंद'। वहीं एक फैन ने लिखा, 'बहुत खूब...'। एक ने लिखा, 'जय श्री राम'। दूसरे फैन ने लिखा, 'सनी देओल सर हमेशा दिल को छू लेने वाले शानदार अभिनेता हैं। वहीं एक और फैन ने लिखा, 'शानदार..'। सर आप एक सच्चे हीरो लगते हैं। सभी कह रहे हैं कि फिल्म का इंतजार नहीं कर सकते सर-जय हिंद'।


बता दें कि बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। बॉर्डर 2 फिल्म में सनी देओल, अहान शेट्टी, और वरुण धवन जैसे शानदार एक्टर्स की टोली दिखने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को रिलीज की जा सकती है। फिल्म में वरुण धवन परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया के अहम रोल में दिखेंगे। वहीं फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी नजर आने वाले हैं। लेकिन हाल में हुई सरदार जी 3 को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी के कारण खबर है कि एक्टर को फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है।

Panchayat: 'प्रधान जी' ने Priyanka Chopra को किया वीडियो कॉल, देसी गर्ल ने फुलेरा से लौकी भेजने की कह दी बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।